दो महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है, जिससे T वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.86 लाख रुपए और S वैरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपए हो गई है। हालांकि, बेस विविड वैरिएंट की कीमत 2.35 लाख रुपए पर ही बनी हुई है।
हार्ले-डेविडसन ने पिछले साल के आखिर में T वैरिएंट पेश किया था, जिसमें राइड-बाय-वायर, रीडिजाइन किया गया सबफ्रेम और बार-एंड मिरर जैसे फीचर्स जोड़े गए थे। राइड-बाय-वायर की वजह से X440 T में ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड भी मिले। जैसा कि पहले बताया गया है, दो महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है, जिससे T वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.86 लाख रुपए और S वैरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपए हो गई है। हालांकि, बेस विविड वैरिएंट की कीमत 2.35 लाख रुपए पर ही बनी हुई है।
हार्ले-डेविडसन X440 को 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन द्वारा ऑपरेट किया जाता है जो 27 hp और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। X440 T रेंज में सबसे अधिक फीचर-लोडेड वर्जन बना हुआ है, जो राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ABS और हार्ले-डेविडसन के पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट फीचर से लैस है। इसमें एक रिवाइज्ड रियर सबफ्रेम, रीडिजाइन किया गया टेल सेक्शन और अपडेटेड ग्रैब हैंडल भी मिलते हैं।
1. हार्ले-डेविडसन X440 डेनिम वैरिएंट
हार्ले-डेविडसन X440 डेनिम बेस मॉडल है। ये मस्टर्ड डेनिम कलर थीम के साथ आता है। इसमें बाकी मॉडलों की तरह ही LED हेडलाइट मिलती है, लेकिन S ट्रिम की तरह 3D लोगो की जगह फ्यूल टैंक पर स्टीकर मिलते हैं। यह ट्यूबलेस रबर वाले एलॉय व्हील के बजाय ट्यूब-टाइप टायर वाले स्पोक व्हील पर चलती है। डेनिम में TFT स्क्रीन मिलती है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दी है। ये S वैरिएंट में मिलती है।
2. हार्ले-डेविडसन X440 विविड वैरिएंट
हार्ले-डेविडसन X440 सीरीज में दूसरा वैरिएंट विविड है। X440 विविड एलॉय व्हील्स के साथ आता है, लेकिन इसमें भी 3D बैजिंग के बजाय स्टीकर्स मिलते हैं। X440 विविज के व्हील में डायमंड-कट फिनिश नहीं है। इसमें भी डेनिम मॉडल की तरह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की कमी है। हार्ले-डेविडसन X440 विविड को दो कलर ऑप्शन डार्क सिल्वर और थिक रेड में खरीद सकते हैं।
3. हार्ले-डेविडसन X440 एस वैरिएंट
X440 सीरीज में S टॉप-स्पेक ट्रिम है। इस वैरिएंट में सभी फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ मैट ब्लैक पेंट स्कीम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT स्क्रीन शामिल है। ये आपको नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल एक्सेप्ट और रिजेक्ट, फोन बैटरी स्टेटस, मिस्ड कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसे कई डिटेल देता है। इसमें ब्रॉन्ज-फिनिश इंजन केसिंग और डायमंड-कट फिनिश एलॉय भी मिलते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.