Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खत्म हुए महीनों से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन आईपीएल के चर्चित खिलड़ियों की चर्चा थमी नहीं है। आईपीएल 2027 से पहले कई टीमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे पहले 23 जून को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ‘घर वापसी’ दिल्ली कैपिटल्स में हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुलदीप यादव अब दिल्ली से नहीं बल्कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
इस बीच अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में किसी और टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक को एक नहीं, बल्कि दोनों फ्रेंचाइजियों ने अप्रोच किया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है।
क्या कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया अप्रोच?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड डील के माध्यम से खरीदने की मांग की है। आकाश चोपड़ा ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि KKR ने हार्दिक को मांगा है। आगे वो कहते हैं कि कोलकाता से जब आंद्रे रसेल गए तब से उनकी जगह किसी को टीम में नहीं रखी। कोलकाता को नया कप्तान भी चाहिए, तो हार्दिक एकदम सही चुनाव है।’
हार्दिक पांड्या अपनी टीम में शामिल करने की रेस में सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ही नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स भी बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक को ट्रेड डील के माध्यम से टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि, यह खुलासा नहीं हुआ है कि कोलकाता या राजस्थान यह डील कितने में करने वाली है।
आईपीएल 2026 बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस (MI) उनकी कप्तानी में 14 में से 10 मैच हारकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। सीजन में उनके बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन रहा और कप्तानी को लेकर भी डगआउट में तनाव के देखा गया। उन्होंने कई मैचों में कप्तानी भी नहीं की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.