हार्दिक पंड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था। मुंबई की टीम वह मैच 6 विकेट से हार गई थी। अब सवाल ये है कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी कब तक होगी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि हार्दिक पंड्या की तबीयत खराब है और वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। वो मैच खेल पाने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हार्दिक पंड्या की तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं है। दिल्ली के खिलाफ हार्दिक को इसलिए बाहर बैठाया गया था। क्योंकि टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती चरण में है और मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान और स्टार ऑलराउंडर को लेकर कोई बड़ी रिस्क नहीं लेना चाहती थी। उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक, राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच में खेलेंगे, जो 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाना है। दिल्ली में मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने वेन्यू के लिए रवाना हो गई थी।
मुंबई इंडियंस ने अब तक 2 मैच खेले हैं जिनमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों का टारगेट चेज कर डाला था। मगर दूसरे मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट की हार का शिकार बनना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में मुंबई अभी 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।
वहीं अब मुंबई का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। अब तक दोनों मैचों चुकी है। राजस्थान अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को हरा चुकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.