नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ इस साल के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक है। 2 करोड़ के मामूली बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब कई बड़ी और बिग बजट फिल्मों को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और अब भी ये रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड ही नहीं वर्किंग डेज पर भी ये पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। शोभिनव सत्य स्टारर इस फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर ये 41 दिन पूरे कर चुकी है। तो चलिए जानते हैं 41वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
कितना रहा 41वें दिन का कलेक्शन
7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही। पहले हफ्ते इस फिल्म ने मात्र 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते पर फिल्म का ऐसा हाल रहा कि देखकर लगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने वाली है। दूसरे हफ्ते फिल्म ने मात्र 40 लाख का कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे हफ्ते में ऐसा चमत्कार देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 10.40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और चौथे सप्ताह इसका कलेक्शन 61 करोड़ से ज्यााद रहा। अब फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और 41वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 41वें दिन फिल्म ने 4.08 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
शुरुआत में कछुए की चाल से कमाई कर रही ‘हनुमान अंश’ अब 235.21 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 277.72 करोड़ हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रहती है तो जल्दी ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। मौजूदा समय में ये फिल्म अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’, कन्नड़ सुपरस्टार यश की मेगा बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’ और अली फजल-पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर को भी टक्कर दे रही है।
कमाई के मामले में इन फिल्मों पर भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’
न कोई बड़ा स्टार, न बजट और न ही प्रचार, इसके बाद भी ‘हनुमान अंश’ कई बिग बजट बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। ये फिल्म 40वें दिन की कमाई के मामले में ही धुरंधर (चालीसवें दिन 2.60 करोड़), छावा (चालीसवें दिन 1.40 करोड़), पठान (चालीसवें दिन 2.55) करोड़ और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (40वें दिन1.38) करोड़ को पीछे छोड़ चुकी है। हनुमान अंश ने मंगलवार यानी रिलीज के चालीसवें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
‘हनुमान अंश’ की ओटीटी डील
‘हनुमान अंश’ की सफलता को देखते हुए अब इसकी ओटीटी रिलीज की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी। पिछले दिनों ऐसी भी चर्चा थी कि मेकर्स को ‘हनुमान अंश’ के डिजिटल राइट्स के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से 100 करोड़ की डील ऑफर हुई है। लेकिन, फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद आस्था और भक्ति मूवीज की लगी लाइन, खाटू श्याम-साईं बाबा सहित आ रहीं 9 धार्मिक फिल्में
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.