आध्यात्मिग गुरु नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शुरुआत में जिस फिल्म की कमाई लाखों में थी, अब करोड़ों में कमा रही है। रिलीज के बाद ट्रेड एक्सर्ट्स का अंदेशा था कि जल्दी ही फिल्म सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते 26वां दिन आते-आते ये फिल्म कमाई के मामले में कमाल करती दिख रही है। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ को भी टक्कर देती नजर आ रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी की कहानी बयां करती ये फिल्म सिनेमाघरों में चमत्कार करती दिख रही है। रिलीज के चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि डेली कलेक्शन के मामले में यश की ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया है।
‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को दी टक्कर
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो यश की ‘टॉक्सिक’ से ज्यादा है। यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में भी 7वें दिन सोमवार की तुलना में उछाल दर्ज की गई, मगर फिल्म का कलेक्शन ‘हनुमान अंश’ के सामने कम ही रहा। इस फिल्म ने मंगलवार को 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो फिल्म ने 25वें दिन यानी बीते सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन 26वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी एक दिन में कमाई में करीब 54.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
‘हनुमान अंश’ का टोटल कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 26 दिनों में 54.13 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये है। बता दें, फिल्म ने पहले हफ्ते में मात्र 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते तो 40 लाख तक ही कमा सकी। लेकिन, जैसे ही फिल्म ने तीसरे हफ्ते में एंट्री ली कमाई में बंपर उछाल देखने को मिला। फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ जुटाए और चौथे हफ्ते में कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब ये सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को टक्कर दे रही है।
टॉक्सिक का कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ की बात करें तो बड़े बजट में बनी ये एक्शन-थ्रिलर 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। मगर दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, पांचवें दिन 23 करोड़ रुपये और छठवे दिन 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सातवे दिन के 8.20 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अब तक ये फिल्म भारत में 229.95 करोड़ का नेट कलेक्शन और 272.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं विदेशों में ये 40 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 313.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
यश को मिला साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का साथ
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन नीचे आता जा रहा है, लेकिन ये चुनौतीपूर्ण फिल्म बनाने के लिए उन्हें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का साथ मिल रहा है। हाल ही में ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘टॉक्सिक’ और यश को लेकर अपना समर्थन दिखाया। आदित्य धर से पहले कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप भी यश की तारीफ कर चुके हैं और टॉक्सिक जैसी फिल्म बनाने का रिस्क उठाने के लिए उनकी तारीफ कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः जन्म से दृष्टिबाधित, गुजारे के लिए ट्रेन में गाए गाने, अब ‘हनुमान अंश’ में गूंजी सुनील लोधी की आवाज, हिट हुआ भजन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.