त्योहार हो या कुछ मीठा खाने का मन हो गुलाब जामुन लोगों की पहली पसंद होते हैं। रस में डूबे मुलायम गुलाब जामुन देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो घर में मावा से गुलाब जामुन बना सकते हैं। लेकिन कई बार घर में गुलाब जामुन बनाने उतने मुलायम नहीं बनते और फटने लगते हैं। ऐसे में हम आपको हलवाइयों की खास ट्रिक बता रहे हैं जिसे गुलाब जामुन बनाने में वो खुद इस्तेमाल करते हैं। इससे गुलाब जामुन बहुत टेस्टी और बिना फटे बनते हैं।
हलवाई जैसे गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले 1 कप चीनी और आधा कप पानी को एक पैन में डालकर गैस पर चढ़ा दें और इससे चिपचिपी चाशनी तैयार कर लें। ध्यान रखें गुलाब जामुन की चाशनी आपको ज्यादा गाढ़ी नहीं करनी है। चीनी घुलने के बाद 5 मिनट उबाल आने दें और चाशनी में इलायची पाउडर, केसर के धागे डाल दें। चाशनी गाढ़ी न हो इसके लिए बनने के बाद 2-3 बूंद नींबू डाल दें।
दूसरा स्टेप- अब एक बड़ी प्लेट लें और उसमें आधा कप ताजा मावा, 3 चम्मच मैदा, 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया पनीर, 1 चुटकी बेकिंग पाउडर डाल कर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपको इससे एक चिकना और नरम आटे जैसा तैयार करना है। अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
तीसरा स्टेप- 10 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हाथ से अच्छी तरह मसल लें। अगर आटा सख्त लगे तो इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाकर इसे मुलायम कर लें। आटा जितना मुलायम होगा गुलाब जामुन उतने ही बिना फटे और बिना दरार वाले बनेंगे। इससे गुलाब जामुन अंदर से भी मुलायम रहेंगे।
चौथा स्टेप- अब आटे से अपने हिसाब से गुलाब जामुन के लिए लोई लें और उसे हाथ से गोल घुमाते हुए गुलाब जामुन की शेप दें। सारे गुलाब जामुन इसी तरह से तैयार कर लें। अब कढाई में घी या तेल डालकर मीडियम गर्म करें। इसमें तैयार किए गुलाब जामुन डालें और आंच धीमी कर दें। अब गुलाब जामुन को अच्छा गुलाबी होने तक फ्राई करें।
पांचवां स्टेप- शुरुआत में गुलाब जामुन को चम्मच से बहुत ज्यादा टच नहीं करना है। ऐसा करने से गुलाब जामुन टूट सकते हैं। जब गुलाब जामुन फ्राई हो जाएं तो इन्हें हल्की गुनगुनी चाशनी में डाल दें। आधा घंटे के लिए गुलाब जामुन को ऐसे ही छोड़ दे। सारे गुलाब जामुन ऐसे ही तैयार कर लें। एकदम मुलायम मावा पनीर गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.