Haier ने भारत में नई Mini LED M70 सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने 43 से 85 इंच तक के टीवी में 50W 2.1 चैनल साउंड, Dolby Atmos, 120Hz गेमिंग, गूगल टीवी और जैमिनी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सम्बंधित सुझाव
Haier M70 Series की कीमत
Haier Mini LED M70 Series के अलग-अलग स्क्रीन साइज की कीमत इस तरह है:
सम्बंधित सुझाव
75 इंच: ₹1,02,990
85 इंच: ₹1,69,990
कंपनी इन टीवी पर 3 साल की वारंटी दे रही है। M70 Series को भारत में प्रमुख रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध कराया गया है।
Haier M70 सीरीज स्मार्ट टीवी के फीचर्स
Haier M70 Series में Mini LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ Micro Dimming भी दिया गया है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे डार्क सीन में ब्लैक ज्यादा डीप और ब्राइट सीन में हाइलाइट्स ज्यादा बेहतर दिखाई दे सकती हैं। इसमें AI HDR Enhancer, AI Colour Boost, AI Motion और AI Noise Reduction जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई M70 Series में Dolby Vision और HDR10+ दोनों का सपोर्ट मिलता है। HDR टेक्नोलॉजी का फायदा खासतौर पर फिल्मों और HDR कंटेंट में देखने को मिल सकता है। कंपनी ने टीवी में 93% DCI-P3 Colour Gamut भी दिया है। Picture के साथ Sound पर भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। Haier M70 Series में 50W 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें इनबिल्ट सबवूफर भी मिलता है।
इसका फायदा फिल्मों, स्पोर्ट्स और म्यूजिक के दौरान ज्यादा दमदार Bass और बेहतर Dialogue में मिल सकता है। इसके अलावा टीवी में Dolby Atmos और Total Sonics टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके अलावा टीवी में Hands-Free Voice Control भी दिया गया है। इससे बिना रिमोट के आवाज के जरिए ऐप खोलने, कंटेंट खोजने और वॉल्यूम बदलने जैसे काम किए जा सकते हैं।
अगर आप TV पर गेम खेलते हैं तो M70 Series में कई काम के फीचर्स मिलते हैं। टीवी में Gaming 120Hz (DLG), VRR, ALLM और MEMC दिया गया है। Haier M70 Series Google TV प्लेटफॉर्म पर चलती है। इसमें यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म से कंटेंट खोजने और देखने की सुविधा मिलती है। सबसे खास फीचर्स में से एक Google Gemini का सपोर्ट है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.