असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में स्थित डिस्को क्लब में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. 1 अक्तूबर की रात रात क्लब की चौथी मंजिल से नीचे लाते समय बाउंसर्स ने महिला को घसीटा और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि क्लब के महिला और पुरुष बाउंसर्स ने मिलकर एक महिला को फर्श पर पटका, उसे निर्वस्त्र कर पीटा.
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मीडिया की टीम मामले की पड़ताल करने क्लब पहुंची, तो प्रबंधन ने क्लब के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए और अंदर की लाइटें बंद कर दीं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो में कथित तौर पर एक महिला शरीर पर कपड़े नहीं हैं और कुछ महिला बाउंसर्स उन्हे लात मार रही हैं. इस दौरान वहां कई पुरुष आसपास खड़े नजर आ रहे हैं. एक अन्य वीडियो में, एक महिला पीड़ित की मदद करती हुई दिखाई देती है, तभी एक कार आती है और सामने आ जाने से आगे का दृश्य दिखना बंद हो जाता है.
पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया
डीसीपी ईस्ट तबू राम पेगू ने इस मामले को लेकर कहा, ‘गांधी जयंती होने के कारण शुक्रवार (2 अक्टूबर) को बार बंद थे. हालांकि, घटना के संबंध में पूछताछ के लिए मैनेजर को हिरासत में लिया गया है. अगर हमें कोई शिकायत नहीं मिलती है तो स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है. उन्होंने आगे कहा, ‘मैनेजर से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार की कई खबरें सामने आई है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसी खौफनाक वारदातें हुई हैं, जिन्होंने देश को झकझोर कर रख दिया है. दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक नाबालिग से बदसुलूकी और दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक और निजी स्थानों पर बढ़ती हिंसा के मामलों ने सुप्रीम कोर्ट को भी स्वतः संज्ञान लेने पर मजबूर कर दिया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.