गुरुग्राम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ तारीफ भी कर रहे हैं. शहर में हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तक डूबने लगीं. ऐसे मुश्किल हालात में जहां लोग अपनी गाड़ियों को बचाने में जुटे थे, वहीं एक शख्स ने अपने काम को नहीं रुकने दिया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि यह है असली “बॉस का फेवरेट” और “एम्प्लॉई ऑफ द ईयर”, क्योंकि तेज बारिश भी उसके काम के जज्बे को कम नहीं कर पाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों तक पहुंच गया.
वीडियो में क्या दिखाया गया है
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुरुग्राम की सड़कों पर भारी बारिश की वजह से पानी भर चुका है और कई गाड़ियां आधी से ज्यादा पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच एक सफेद रंग की कार की छत पर एक शख्स आराम से बैठा हुआ दिखता है, जिसके हाथ में लैपटॉप है और वह उस पर काम करता नजर आता है. उसकी कार का आधा हिस्सा गंदे पानी में डूबा हुआ है, बावजूद इसके वह पूरी तरह से अपने काम में डूबा हुआ है, मानो आसपास कुछ हो ही नहीं रहा हो. वीडियो में यह भी दिखता है कि आसपास बाकी लोग भी बारिश और पानी से जूझते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह शख्स शांति से अपनी कार की छत पर बैठकर अपना ऑफिस का काम पूरा करने में जुटा है.
यह भी पढ़ेंः मराठी नहीं बोल पाया ऑटो ड्राइवर! ट्रेन में जबरन चढ़ाने लगा ऑटो; Video वायरल
लोगों ने कमेंट्स में की जमकर तारीफ और मजाक
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने इस शख्स की मेहनत और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि इसे तो एम्प्लॉई ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि परिवार के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता. कई लोगों ने इस पर मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए इसे “वर्क फ्रॉम रूफटॉप” और “वर्क फ्रॉम भीगी-भीगी सड़कों से” जैसे मजाकिया नाम भी दे डाले. कुछ यूजर्स ने हंसी-मजाक में लिखा कि काम कभी रुकना नहीं चाहिए, चाहे हालात कैसे भी हों. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसाने का जरीया बन रहा है.
यह भी पढ़ेंः हिरण को निगलने लगा खूंखार दरिंदा, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.