Gujarat Viral Video: गुजरात के डांग जिले में चल रही जनगणना ट्रेनिंग उस समय यादगार बन गई, जब एक अनचाहा मेहमान अचानक क्लासरूम में पहुंच गया. ये मेहमान कोई इंसान नहीं, बल्कि एक लंगूर था, जिसे वहां के लोग प्यार से ‘कपिराज’ कहते हैं. मामला वघई कृषि विश्वविद्यालय का है, जहां शिक्षकों के लिए तीन दिन की जनगणना ट्रेनिंग चल रही थी, तभी अचानक एक लंगूर आराम से ट्रेनिंग हॉल के अंदर घुस आया और कुछ मिनटों के लिए पूरे माहौल का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया. इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
किसी को डर लगा, तो कोई हंस पड़ा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी शिक्षक ट्रेनिंग में ध्यान लगाए बैठे थे. तभी अचानक लंगूर कमरे में दाखिल हो गया, उसे देखते ही कुछ शिक्षक घबरा गए, जबकि कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. लंगूर बिल्कुल शांत नजर आ रहा था और ऐसे घूम रहा था जैसे उसे किसी बात की जल्दी ही न हो. कुछ शिक्षक मुस्कुराते हुए उसे देखते रहे, तो कुछ लोग हैरानी से उसका वीडियो बनाने लगे. वीडियो में एक ऐसा दृश्य भी नजर आता है, जहां लंगूर एक औरत के ऊपर बैठा दिखाई देता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस नजारे को लेकर और भी ज्यादा मजेदार बातें कर रहे हैं. कुछ देर के लिए ट्रेनिंग का माहौल पूरी तरह बदल गया और गंभीर माहौल में भी हंसी-मजाक शुरू हो गया.
गुजरात में जनगणना 2026 के सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक बंदर ने पहुंचकर पूरा माहौल मजेदार बना दिया 🐒😄 pic.twitter.com/faPd9llSX4
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) May 22, 2026
यह भी पढ़ेंः Laborers Viral Video: भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- ‘पापी पेट जो न कराए’
पांच मिनट तक चला ‘स्पेशल विजिट’
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 21 मई की है. वीडियो को फेसबुक पर वघई सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक गौरांग पटेल ने शेयर किया था. उन्होंने बताया कि लंगूर करीब पांच मिनट तक ट्रेनिंग हॉल में रहा और फिर चुपचाप बाहर निकलकर पास के जंगल की तरफ चला गया. सबसे अच्छी बात ये रही कि इस दौरान उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और ना ही वहां मौजूद किसी शिक्षक ने उसे परेशान किया. जंगलों से घिरे डांग इलाके में इंसानों और जंगली जानवरों का आमना-सामना होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह सरकारी ट्रेनिंग के बीच लंगूर का पहुंच जाना लोगों के लिए काफी मजेदार पल बन गया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजेदार मजे
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिए. किसी ने लिखा कि लंगूर भी शायद “जनगणना ड्यूटी” सीखने आया था, तो किसी ने कहा कि उसे भी ट्रेनिंग में शामिल होना था. कई यूजर्स ने इसे जंगल और इंसानी जिंदगी के बीच गहरे रिश्ते की मिसाल बताया. डांग जैसे वन क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर लोगों के आसपास नजर आ जाते हैं, लेकिन इस बार का नजारा थोड़ा अलग और बेहद मजेदार था. यही वजह है कि यह छोटा सा पल अब इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः Train Viral Video: ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.