मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का एलिमिनेटर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। टॉस 7 बजे होगा। इसके बाद साढ़े 7 बजे से मैच स्टार्ट हो जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली में 60% से 70% बारिश की संभावना है। यहां दोपहर बाद में बारिश हो सकती है। अगर बारिश से मैच में खलल पड़ा तो मुकाबला रद्द होने पर RR को नुकसान होगा। पॉइंट टेबल के हिसाब से GT फाइनल में पहुंच जाएगी। इस एलिमिनेटर-2 के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। SRH को हरा एलिमिनेटर-2 में पहुंची RR
न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को SRH और RR के बीच पहला एलिमिनेटर मैच हुआ था। जिसमें वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन की बदौलत RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बना दिए। जिसे चेज करने उतरी SRH की टीम 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई और RR ने एलिमिनेटर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन भी बने। GT से भी इसी ग्राउंड में मुकाबला है, इस लिहाज से RR की टीम और फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी आज के मैच में फिर छक्के लगाते नजर आएंगे। वहीं गुजरात टाइटंस अपना क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार गई थी। यह मैच धर्मशाला में खेला गया था, जिसमें गुजरात की टीम 162 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। GT के RR से ज्यादा पॉइंट
आज के मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की बात करें तो पॉइंट टेबल में GT की टीम RR से आगे है। GT ने इस सीजन IPL में 14 में से 9 मैच जीते हैं। वह 18 अंकों के साथ RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं RR ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर रही। इसी हिसाब से माना जा रहा है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो GT फाइनल में चली जाएगी और RR बाहर हो जाएगी। इस सीजन GT ने RR को दोनों मुकाबले हराए
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन खेले गए दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते हैं। पहला मैच 4 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था। जबकि दूसरा मुकाबला 9 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.