मटन प्रेमियों के लिए गोरखपुर की ये दो जगहें फेवरेट हैं. अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो आपके लिए ये दुकानें किसी जन्नत से कम नहीं हैं. इन दुकानों का स्वाद इतना मशहूर है कि दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ मटन खाने पहुंचते हैं. यहां मिलने वाला ‘मटन दो प्याजा’ की बात ही अलग है. इसे हांडी में अंगीठी पर धीमी आंच में पकाया जाता है. धीरे-धीरे पकने से मसाले और मटन का स्वाद पूरी तरह घुल-मिल जाता है. इसे आप लिट्टी के साथ भी खा सकते हैं. शाम होते भीड़ लग जाती है. गोरखपुर में मटन की बात हो और इन दुकानों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता.
हांडी में अदालत हाउस
शहर के फूड लवर्स के बीच ‘अदालत मटन हाउस’ का नाम काफी लोकप्रिय है. यहां मिलने वाला ‘मटन दो प्याजा’ अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है. इस मटन की सबसे खास बात यह है कि इसे हांडी में तैयार किया जाता है और अंगीठी पर धीमी आंच में पकाया जाता है. धीरे-धीरे पकने की वजह से मसाले और मटन का स्वाद पूरी तरह से घुल-मिल जाता है, जिससे इसका टेस्ट और भी लाजवाब हो उठता है. ग्राहक बताते हैं कि यहां का मटन दो प्याजा बेहद सुगंधित और मसालेदार है. इसे आप लिट्टी के साथ भी खा सकते हैं. शाम होते ही यहां मटन प्रेमियों की भीड़ लग जाती है.
दानाराम होटल
गोरखपुर के जिला अस्पताल रोड पर स्थित ‘दानाराम की सिंधी होटल’ भी मटन प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है. यहां का मटन चाप अपने खास स्वाद और गाढ़े रोगन के लिए जाना जाता है. मसालों के बेहतरीन संतुलन और धीमी आंच में पकाने की वजह से इसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देता है. यहां ग्राहकों को मटन चाप के साथ गरमा-गरम रोटी तुरंत बनाकर दी जाती है. ताजा रोटी और मसालेदार मटन चाप का यह कॉम्बिनेशन खाने वालों को खूब पसंद आता है. यहां मटन की कीमत करीब 250 रुपये से 500 रुपये तक होती है, जो क्वालिटी और स्वाद के हिसाब से लोगों को उचित लगती है.
इन दोनों की बात निराली
अगर आप गोरखपुर घूमने आते हैं और नॉनवेज पसंद करते हैं, तो इन दोनों जगहों पर मटन का स्वाद जरूर चखना चाहिए. पारंपरिक मसाले, धीमी आंच में पकाने का तरीका और ताजगी से भरा स्वाद इन दुकानों को शहर के फूड मैप पर खास पहचान दिलाता है. गोरखपुर में मटन की बात हो और इन दुकानों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.