Google, चीन में Pixel फोन्स, वॉच और ईयरबड्स बनाना बंद कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए तेजी से वियतनाम और भारत में प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रहा है। कंपनी शिपमेंट को बी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
गूगल अपने सभी पिक्सल फोन का प्रोडक्शन चीन से बाहर ले जाएगा
जैसा कि निक्केई एशिया द्वारा रिपोर्ट किया गया है, गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचित किया है कि वह वाशिंगटन-बीजिंग टेंशन के बीच अगले साल से सभी पिक्सेल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरबड का प्रोडक्शन चीन से बाहर शिफ्ट करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए हाल के वर्षों में वियतनाम और भारत में आक्रामक रूप से प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रहा है। चीन गूगल के हार्डवेयर के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बना हुआ है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि वियतनाम में फ्लैगशिप पिक्सेल फोन के सफल डेवलपमेंट और प्रोडक्शन से गूगल को पिक्सेल प्रोडक्शन को चीन से बाहर ले जाने की योजना पर आगे बढ़ने का भरोसा मिला। कंपनी भारत और वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है।
इस प्लान की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, “ऐप्पल के मुकाबले गूगल पर [चीन छोड़ने का] कोई दबाव नहीं है, क्योंकि वह चीनी बाजार में पिक्सेल फोन नहीं बेचती है।” “वियतनाम में काम आसानी से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि सैमसंग ने वहां एक स्मार्टफोन सप्लाई चेन इकोसिस्टम बनाया है, जिसका इस्तेमाल गूगल भी कर सकती है।”
अगर यह रिपोर्ट सच है, तो इस कदम से गूगल, सैमसंग के बाद चीन से बाहर फोन का प्रोडक्शन करने वाला दूसरा बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन सकता है। रिपोर्ट का दावा है कि जब ऐप्पल अपने आईफोन्सल की कीमतें बढ़ाएगा, तो गूगल यूएस, जापान और यूरोप में ऐप्पल का कुछ मार्केट शेयर हासिल कर सकता है।
इसके अलावा, मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने के बावजूद, गूगल ने इस साल पिक्सेल शिपमेंट को 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है, जो पिछले साल लगभग 12 मिलियन यूनिट थी। कथित तौर पर गूगल को नई पिक्सेल सीरीज से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि अधिक ग्राहक इसे जेमिनी एआई ऐप के लिए चुनेंगे। कंपनी कथित तौर पर बेहतर कीमतों का लाभ उठाने के लिए माइक्रोन, सैमसंग और एसके हाइनिक्स के साथ बातचीत करने के लिए अपने क्लाउड-कंप्यूटिंग व्यवसाय के लिए चिप ऑर्डर को स्मार्टफोन के साथ बंडल कर रही है।
हाल ही में लॉन्च की पिक्सेल 11 सीरीज
गूगल ने इस महीने की शुरुआत में भारत में पिक्सेल 11 सीरीज लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। यह सीरीज टेंसर G6 चिपसेट पर काम करती है। इसमें टाइटन M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर है और इसकी बॉडी धूस और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68-रेटेड है। कंपनी ने इस इवेंट में गूगल पिक्सेल टैग के साथ पिक्सेल वॉच 5 भी लॉन्च किया है। गूगल ने पिक्सेल बड्स प्रो 2 को एक नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.