Made by Google इवेंट में अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने नए डिवाइसेज ग्लोबली लॉन्च किए हैं। इनमें 4 नए पिक्सल फोन के साथ-साथ पिक्सल स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग शामिल हैं। गूगल पिक्सल 11 सीरीज में कंपनी ने Pixel 11 के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पिछले साल आई Google Pixel 10 सीरीज के मुकाबले कई नए अपग्रेड किए हैं।
कितनी है कीमत?
Google Pixel 11 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आएगा। Google Pixel 10 को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे चार कलर ऑप्शन- Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 11 Pro को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आएगा।
Google Pixel 11 Pro XL को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,49,999 रुपये में आएगा। दोनों प्रो मॉडल Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर में आते हैं। ये तीनों फोन 20 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
गूगल के फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold को एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक ही Olive कलर ऑप्शन में आता है।
क्या हैं लॉन्च ऑफर?
Google Pixel 11 की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह इसकी खरीद पर 16,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। वहीं, Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro Fold की खरीद पर 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, इनके साथ भी 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन तीनों फोन की खरीद पर 19,000 रुपये बचाए जा सकेंगे। इन ऑफर्स का लाभ 31 अगस्त 2026 तक लिया जा सकता है।
यह खबर अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.