बड़ी डील्स में क्या हुआ?
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एपी एशिया अपॉर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनएसई पर बड़ी डील के जरिए कंपनी के करीब 4.28 करोड़ शेयर 124 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे. ये कंपनी की लगभग 3.14% हिस्सेदारी के बराबर है.
ये भी पढ़ें: डरा रहा तेल संकट! 27 देशों ने मांगा वर्ल्ड बैंक से लोन, क्या भारत का नाम भी है शामिल?
बड़े निवेशकों ने खरीदे शेयर
कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने कुछ कंपनियों के शेयर्स भी खरीदे हैं. इनमें गोल्डमैन सैश कंपनी ने करीब 22.25 लाख शेयर खरीदे. एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 67 लाख शेयर खरीदे. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फंड ने लगभग 1.19 करोड़ शेयर खरीदे. व्हाइटओक कैपिटल, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और अन्य फंड्स ने भी हिस्सेदारी खरीदी. इससे पता चलता है कि बड़े निवेशकों की कंपनी में दिलचस्पी बनी हुई है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर्स ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड में 72.04 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने Q4FY26 के दौरान 2.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी, जो पिछले तिमाही में 3.03 प्रतिशत थी. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले तिमाही में 8.09 प्रतिशत से हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.74 प्रतिशत कर दी, जबकि सार्वजनिक शेयरधारिता 14.67 प्रतिशत पर स्थिर रही.
घरेलू निवेशकों की बढ़ी हिस्सेदारी
घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले तिमाही में 8.09 प्रतिशत से हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.74 प्रतिशत कर दी, जबकि सार्वजनिक शेयरधारिता 14.67 प्रतिशत पर स्थिर रही.
ये भी पढ़ें: LPG News: पीएनजी इस्तेमाल करने वाले सावधान! सरकार के इस आदेश के बाद आप नहीं खरीद पाएंगे गैस सिलेंडर
JSW के बारे में
JSW Cement, JSW Group का हिस्सा है. कंपनी सीमेंट बनाने का काम करती है और पर्यावरण के अनुकूल व कम कार्बन उत्सर्जन वाले सीमेंट उत्पादन पर ध्यान देती है. कंपनी भारत के कई राज्यों में अपने प्लांट चला रही है और लगातार उत्पादन क्षमता व वितरण नेटवर्क बढ़ा रही है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.