Golden Milk Recipe: भीषण गर्मी के बाद अचानक से मौसम बदल गया है। मौसम बदलने से रात को ठंड लगने लगती है और अक्सर लोगों को वायरल फ्लू और सर्दी- जुकाम हो जाता है। इन दिक्कतों से बचने के लिए एक बेहतरीन और असरदार घरेलू उपाय हल्दी और मसाला वाला दूध होता है, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। नोट कर लें रेसिपी।
- दूध: बला हुआ 1 बड़ा कप
- हल्दी पाउडर: आधा चम्मच चीनी
- दालचीनी पाउडर: आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: 2 चुटकी
- अदरक: घिसी हुई
- लौंग: 2 पिसी हुई
- शहद या गुड़: स्वादानुसार
- घी: एक चम्मच
Image: AI
गोल्डन मिल्क या फिर मसाला दूध को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध को छोड़कर बाकी सभी चीजें जैसे हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक, लौंग और घी को उसमें डाल दें। इन सब मसालों को अच्छे से उबालें।
Image: AI
अब इसमें दूध मिलाएं और धीमी आंच पर पांच से साल मिनच तक उबालें। सभी उबले हुए मसाले जब दूघ के अर्क में अच्छी तरह से उतर जाएं तब तक उबाल लगाएं।
Image: AI
अब उबले हुए मसाला दूध को एक कप में छान लें। इसके ठोड़ा ठंडा या पीने लायक गुनगुना होने का इंतजार करें। फिर दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या फिर गुड़ स्वादानुसार मिलाएं।
Image: AI
इसे बनाने में ध्यान रखने वाली बात ये है कि गोल्डन मिल्क या मसाले वाले दूध को रात में सोने से आधा घंटा पहले हल्का गर्म करके सिप- सिप करके पिएं।
Image: AI
ये अनोखा मिल्क आपको बदलते मौसम में आपको अंदर से गर्म रखेगा और खांसी- जुकाम से तुरंत राहत देगा। इसके साथ ही अगर आपको किसी भी प्रकार के मसालों से एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.