5 August, 2026 Gold/Silver Rate: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के तीसरे दिन जहां सोने के भाव में लगभग 1.50 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। बताते चलें कि सोने और चांदी के भाव में कल भी शानदार तेजी देखने को मिली थी।
सोने के भाव में 1.50 प्रतिशत तक की तेजी
बुधवार को सुबह लगभग 11.19 बजे, 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 2114 रुपये (1.47 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 1,46,413 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 512 रुपये की बढ़त लेकर 1,44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,44,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,46,537 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, कल के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 2,238 रुपये तक बढ़ चुकी हैं।
चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त
सोने की तुलना में आज चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4490 रुपये (2.03 प्रतिशत) की जोरदार तेजी के साथ 2,26,105 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2384 रुपये की शानदार तेजी के साथ 2,23,999 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 2,21,615 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,26,543 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,23,244 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। कल के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 4,928 रुपये तक बढ़ चुका है।
कल सर्राफा बाजार में कैसा रहा था कारोबार
मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि चांदी के भाव बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये चढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी की कीमतें बिना किसी बदलाव के 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
ये भी पढ़ें
₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.