बुलियंस मार्केट में क्या है रेट (Gold Rates Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल शुक्रवार की शाम को 142860 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 142288 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 130860 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 107145 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 83573 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी का दाम कल शुक्रवार को 218295 रुपये प्रति किलोग्राम था। इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है।
बड़े शहरों में क्या है दाम
गोल्ड का रेट दिल्ली में 14476 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में गोल्ड का रेट 14461 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई 14461 रुपये में प्रति ग्राम स्तर पर है। कोलकाता में सोने का दाम 14461 रुपये प्रति ग्राम है।
सोने की कीमतों में गिरावट क्यों? (Why Gold price falling)
युद्ध शुरू होने के बाद सोने का दाम काफी गिर चुका है। इस गिरावट के पीछे की वजह डॉलर इंडेक्स का लगातार मजबूत होना है। निवेशक मौजूदा परिस्थितियों में सोने की वजह गोल्ड में दांव लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.