क्या आई गिरावट
गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में गिरावट की एक नहीं कई वजहें हैं। पहली वजह तो प्रॉफिट बुकिंग की है। इसके अलावा कमजोर वैश्विक संकेत और यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने और चांदी के मार्केट पर दबाव देखने को मिल रहा है।
कहां कितनी गिरावट
एसबीआई सिल्वर ईटीएफ 4.05 प्रतिशत की गिरावट के बाद 226.55 रुपये के स्तर पर आ गया। निप्पन इंडिया सिल्वर ईटीएफ या फिर सिल्वर BeES में 4.06 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद दाम 211.07 रुपये के स्तर पर आ गया। टाटा सिल्वर ईटीएफ 3.98 प्रतिशत की गिरावट के बाद 22.44 रुपये और आईसीआईसीआई सिल्वर ईटीएफ 3.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 231.21 रुपये पर आ गया।
गोल्ड ईटीएफ पर भी दबाव
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ 3.59 प्रतिशत की गिरावट के बाद 130.75 रुपये के स्तर पर आ गया। एसबीआई गोल्ड ईटीएफ 3.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 130.30 रुपये और निप्पन इंडिया गोल्ड ईटीएफ 3.48 प्रतिशत की गिर गया।
महंगाई ने बढ़ाई टेंशन
मौजूदा समय में अमेरिका में महंगाई सेंट्रल बैंक के टारगेट 2 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में आने वाले समय में ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4 सत्रों में बढ़ोतरी के साथ 4.74 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं, 30 ईयर बॉन्ड यील्ड 5.22 प्रतिशत के स्तर पर है। इन सबके बीच वैश्विक अनिश्चितता ने टेंशन बढ़ा दी है।
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का क्या हाल है?
स्पॉट गोल्ड आज 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4439.31 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया। 19 अगस्त के बाद सोने का दाम इस समय सबसे निचले स्तर पर है। इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड का रेट 3 प्रतिशत लुढ़क गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स का दाम 0.9 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4489.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया। सिल्वर स्पॉट का रेट 0.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 66.68 डॉलर के स्तर पर आ गया।
एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स का 2600 रुपये या फिर 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 153640 रुपये के स्तर पर आ गया। एमसीएक्स सिल्वर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट्स 4200 रुपये या फिर 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 232501 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.