अगर आप Beach Lover हैं और काफी समय में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गोवा और अंडमान के टूर पैकेज को लाइव किया है। अगर आप भी बीच का आनंद लेना चाहते हैं, तो जल्द ही टूर पैकेज को बुक कर लें। इन दोनों पैकेज में से कहां घूमने जाना फायदेमंद होगा, यात्री को समझ नहीं आ रहा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मिलने वाली सुविधाएं करीब एक बराबर है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही पैकेज में एक जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। दोनों ही पैकेज में होटल और आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा मिल रही है। इस लेख में हम आपको दोनों ही पैकेज की जानकारी आपको बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि कौन-सा पैकेज बेस्ट है।
अंडमान पैकेज का बजट क्या है?
– अगर आप अकेले अंडमान जाना चाहती हैं, तो फीस 39100 रुपये है।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 24000 रुपये हैं।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22100 रुपये हैं।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 15400 रुपये हैं।
– टिकट को बुक करने के लिए आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
गोवा पैकेज का बजट क्या है?
– आपको इस पैकेज में ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी।
– इस पैकेज में अकेले यात्रा करने का कोई ऑफर नहीं है।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 11800 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 10000 रुपये है।
कौन-सा पैकेज बेस्ट है?
– बता दें कि, गोवा टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से 22 मई से होगी और जबकि अंडमान पैकेज की शुरुआत 10 जून से होगी।
– अंडमान का पैकेज 4 दिन और 5 रात का है, वहीं, गोवा का पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
– गोवा पैकेज में आपको ट्रेन से सफर कराया जाएगा।
– अंडमान पैकेज के लिए आपको पहले पोर्ट ब्लेयर अपने खर्च से पहुंचना होगा। इसके बाद आपको गाड़ी से घुमाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.