मोबाइल फोन की रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी एसएस रिटेल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला है। ये आईपीओ 16 सितंबर को खुला था और 18 सितंबर को बंद हो गया। एनएसई से मिले डेटा के मुताबिक, एसएस रिटेल के आईपीओ को कुल 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में 87,93,884 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके मुकाबले 90,83,98,995 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
कंपनी ने एक शेयर के लिए फिक्स किया था 403-424 रुपये का प्राइस बैंड
एसएस रिटेल के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 36.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि, NII कैटेगरी में इस आईपीओ को 143.32 गुना और QIB कैटेगरी को 203.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एसएस रिटेल इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 403-424 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। हालांकि, आईपीओ को 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, इसलिए निवेशकों को 424 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
140 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेचेंग कंपनी के प्रोमोटर्स
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 35 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,840 रुपये का निवेश किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,92,920 रुपये का निवेश करना था और इस रकम में उन्हें 455 शेयर मिलेंगे। 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 360 करोड़ रुपये के 85,08,298 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, 140 करोड़ रुपये के 33,01,884 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी से बेच रहे हैं।
23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को अब शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट भी कर दिए गए हैं। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले थे, उन्हें 22 सितंबर को ही रिफंड भी मिल चुका है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
140 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 22 सितंबर को ग्रे मार्केट में एसएस रिटेल के शेयर 140 रुपये (33.02 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 19 और 20 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सबसे ज्यादा 147 रुपये के जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.