दुनिया की सियासत में जहां आमतौर पर गंभीर चेहरे, औपचारिक मुलाकातें और सख्त प्रोटोकॉल देखने को मिलते हैं, वहीं इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने इन सबके बीच एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है. कभी उन्हें टॉफी गिफ्ट की जाती है, तो कभी कोई नेता उनके स्वागत में घुटनों पर बैठ जाता है और इन सबके बीच सोशल मीडिया ने उन्हें “वायरल डिप्लोमेसी की क्वीन” बना दिया है. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उन्हें Melody टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद “Melodi” (Modi + Meloni) मीम फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने इसे “Diplomacy level: Melody” तक बता दिया.
PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट
मोदी और मेलोनी की इस हल्की-फुल्की केमिस्ट्री पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. कोई कह रहा है “India-Italy relations powered by toffee”, तो कोई मजाक में दोनों को ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कर रहा है. मेलोनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा…“Thank you for the gift,” और देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने इस पल को लेकर कई फनी रिएक्शन दिए… एक यूजर ने लिखा…“Diplomacy level Melody” एक और यूजर ने लिखा… “India-Italy relations powered by Melody” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा… “This is the most wholesome geopolitical alliance” कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह तक कह दिया कि टॉफी बनाने वाली कंपनी को दोनों नेताओं को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लेना चाहिए.
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
Edi Rama ने घुटनों पर बैठ किया था स्वागत तो मैक्रों ने लगाया था गले
इससे पहले अल्बानिया के प्रधानमंत्री Edi Rama ने यूरोपीय समिट में मेलोनी के स्वागत में घुटनों पर बैठकर अभिवादन किया था, जिसका वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने लिखा “Respect level 100” और “Meloni effect is real.” वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के साथ G7 के दौरान उनका eye-roll मोमेंट भी इंटरनेट पर छा गया, जिस पर लोगों ने कहा “ये तो हर ऑफिस मीटिंग वाला रिएक्शन है.” इसके अलावा पेरिस में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्रों ने गर्मजोशी दिखाते हुए मेलोनी को कसकर गले लगाया था और उनके दोनों गालों पर ‘ग्रीटिंग किस’ किया था. मैक्रों के इस आक्रामक और अनोखे स्वागत के तरीके से मेलोनी थोड़ी आश्चर्यचकित और असहज नजर आई थीं, लेकिन बाद में दोनों ने मुस्कुराकर इस पल को सहज रूप से संभाल लिया.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने,
कैमरों के सामने एक दूसरे को अजीबोगरीब और असामान्य तरीके से गले लगाया।
जिसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रही है। pic.twitter.com/YBMWoDLARF
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) April 18, 2026
यह भी पढ़ें: Video: रेस्टोरेंट में केक काटना पड़ा भारी, स्टाफ ने केक कटिंग फीस के वसूले 11 हजार रुपये- इंटरनेट हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल है मेलोडी ट्रेंड
G20 और G7 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मेलोनी और मोदी की सेल्फी, हंसी-मजाक और दोस्ताना अंदाज ने “Melodi” को एक वायरल ट्रेंड बना दिया है, जो अब हर नई मुलाकात के साथ फिर से जिंदा हो जाता है. सोशल मीडिया पर लोग इसे “सबसे क्यूट जियोपॉलिटिकल बॉन्ड” बता रहे हैं और कह रहे हैं “Global politics but make it wholesome.” कुल मिलाकर, इन तमाम वायरल पलों ने यह साफ कर दिया है कि आज की कूटनीति सिर्फ औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसमें इंसानी जुड़ाव, ह्यूमर और सोशल मीडिया का तड़का भी उतना ही अहम हो गया है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट, खुद इटली की पीएम ने शेयर किया मेलोडी मोमेंट, यूजर्स ने किया रिएक्ट
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.