ऑयली और डल स्किन की समस्या अक्सर मुहांसे, एक्सट्रा ऑयल और चेहरे की नेचुरल चमक को छीन लेती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद का वरदान चंदन आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। चंदन स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। चंदन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, कूलिंग और एस्ट्रिंजेंट गुण चेहरे के एक्सट्रा ऑयल को सोखकर उसे तुरंत निखार और ताजगी देते हैं। यहां हम चंदन से बनने वाले 3 फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप डल स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।
1. चंदन और गुलाब जल फेस पैक
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है, तो यह सिंपल पैक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच शुद्ध गुलाब जल लें। अब दोनों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। जब यह सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह त्वचा के छिद्रों को टाइट करता है और सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है।
2. चंदन, हल्दी और बेसन फेस पैक
धूल-मिट्टी और धूप की वजह से खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1/2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और आवश्यकतानुसार कच्चा दूध या पानी लें। इन सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें। बेसन त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाता है और हल्दी-चंदन मिलकर रंगत को साफ और चमकदार बनाते हैं।
3. चंदन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
ऑयली स्किन वालों को मुहांसों की समस्या ज्यादा होती है। यह पैक एक्सट्रा ऑयल और पिंपल्स दोनों को खत्म करता है। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब जल ले। सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। यह त्वचा को गहराई से साफ करता है और पिंपल्स फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.