आप यहां पर बस, कार या बाइक से भी ट्रिप कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से नजदीक हैं, बजट फ्रेंडली हैं और दो दिन में आप अच्छे से एक्सप्लोर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Singapore Budget Trip: Singapore Tour का सपना होगा सच, Marina Bay में बिना एक पैसा खर्च किए देखें ये शानदार जगहें
दिल्ली से ऋषिकेश
दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 250 किमी है। गर्मी में अगर सर्दी का एहसास लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आपको दिन में यहां तेज धूप मिलेगी। लेकिन शाम के समय यहां का मौसम ठंडा रहता है। इसलिए लोग वीकेंड पर यहां जाना पसंद करते हैं। अकेले आप 5000 रुपए में भी 2 दिन के लिए यहां जा सकती हैं। बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है।
दिल्ली से लैंसडाउन
दिल्ली से लैंसडाउन करीब 260 किमी की दूरी पर है। यह भीड़-भाड़ से दूर एक शांत हिल स्टेशन है। यहां पर आप सुकून के पल बिता सकती हैं। ऋषिकेश के मुकाबले यहां आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। हरिलायी और शांत माहौल के लिए दिल्ली से लोग लैंसडाउन घूमने के लिए आते हैं।
दिल्ली से चकराता
दिल्ली से चकराता पहुंचने में करीब 300 से 350 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। ध्यान रखें कि यह जगह आपको निराश नहीं करेगी। चकराता का ठंडा मौसम गर्मियों में राहत देता है। साथ ही आपको यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है। लेकिन चकराता में होटल कम हैं, इसलिए आपको उजाले में ही होटल बुक कर लेना चाहिए। वहीं रात में ड्राइव न करें।
वहीं आप नैनीताल और मोरनी हिल्स भी जाने का प्लान कर सकती हैं। यहां पहुंचने में आपको करीब 300 किमी की दूरी तय करनी होगी। दिल्ली से घूमने निकलने से पहले यहां के ट्रैफिक हालात के बारे में जान लेना चाहिए। क्योंकि कुछ पहाड़ी इलाकों पर ज्यादा ट्रैफिक से बुरे हाल हो जाते हैं। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.