आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में काम भले ही आसान हो गए हों लेकिन इंसान असुरक्षित हैं। एआई डिवाइसेज में लगे कैमरे इंसानों को डिटेक्ट करते हैं और उनके डेटा के गलत तरह के इस्तेमाल होने का डर रहता है। ऐसे में जर्मनी के वैज्ञानिकों ने बनायी है खास शर्ट, जिसे एआई कैमरे डिटेक्ट नहीं कर पाएंगे।
जर्मनी के डिजिटल आर्टिस्ट ने बनायी खास शर्ट
डिजिटल क्रांति के इस दौर में जहां सड़कें, मॉल और सार्वजनिक स्थान एआई से लैस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं, वहीं हमारी निजता पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच जर्मनी के वैज्ञानिकों ने एक बेहद अनूठा प्रयोग किया है। उन्होंने ‘डिजिटल कैमॉफ्लाज’ नाम से एक ऐसी समर शर्ट तैयार की है, जो दिखने में भले ही किसी बेहद अजीब और बदसूरत हवाई शर्ट जैसी लगती है, लेकिन यह एआई चालित कैमरों की नजरों में इंसान को पूरी तरह अदृश्य बना देती है। इस शर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका अजीबोगरीब पैटर्न है। जब कोई व्यक्ति इसे पहनकर सड़कों पर निकलता है तो आम इंसानों की नजर में वह अपने चटक और अजीब कपड़ों की वजह से तुरंत ध्यान खींच लेता है, लेकिन एआई सर्विलांस कैमरों के लिए मामला बिल्कुल उल्टा है।
एआई आधारित ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम इस शर्ट को पहनने वाले व्यक्ति को इंसान के रूप में पहचान ही नहीं पाते। कैमरे की स्क्रीन पर वह व्यक्ति किसी खाली जगह या बिना किसी वजूद की वस्तु की तरह दिखाई देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एआई सिस्टम इंसानों को वास्तव में नहीं समझते, बल्कि वे लाखों तस्वीरों के डाटाबेस के आधार पर यह तय करते हैं कि एक इंसान सांख्यिकीय रूप से कैसा दिखता है। एआई सिस्टम किसी इंसान को पहचानने के लिए उसके सिर, कंधे, शरीर का आकार और बॉडी की रूपरेखा जैसी चीजों को देखता है। वैज्ञानिकों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर ऐसी शर्ट बनाई है।
कैसे काम करती है ये शर्ट
● शर्ट पर एक पैटर्न बनाया गया और उसे एआई कैमरे के सामने टेस्ट किया गया।
● जब एआई आसानी से इंसान को पहचान लेता तो कमीज के पैटर्न में बदलाव किया जाता।
● यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई गई, ताकि कैमरे के लिए इंसान को पहचानना मुश्किल हो जाए। इस तरह से बार-बार पैटर्न को बदलकर इस तरह की शर्ट को तैयार किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.