Gautam Gambhir on MS Dhoni Insta Post | Image:
Social Media
लेकिन, 2024 में कोच बनने के बाद से देखा गया है कि दोनों के बीच आपसी सम्मान काफी बढ़ गया है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने धोनी को लेकर एक बड़ी बात कह दी है, जिसने धोनी को कोच के तौर पर चर्चाओं को हवा दे दी है।
‘मैं चाहता हूं, वो मेरी जगह हों’
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान गौतम गंभीर से धोनी के उस पोस्ट को लेकर सवाल किया गया, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद गंभीर के लिए लिखा था। इस पर जवाब देते हुए टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा कि वह चाहते हैं कि एक दिन धोनी उनकी जगह हों और वह धोनी की जगह, तब वह भी यही बात लिखेंगे।
गंभीर ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वे वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए और उन्होंने मुझे मुस्कुराने के लिए कहा। मैं चाहता हूं कि एक दिन वह मेरी जगह हों और मैं उनकी जगह। तब मैं भी उनके लिए बधाई संदेश लिखूंगा और उम्मीद है कि डगआउट में वह उस दिन हंसेंगे।’
क्या था धोनी का पोस्ट?
बता दें, जब भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, तो धोनी ने दो साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टीम को बधाई दी और गंभीर से हंसने की अपील की थी।
उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश के फैंस को भी बधाई। आप सभी को खेलता देखते हुए अच्छा लगा। कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है। आपकी इंटेंसिटी और स्माइल शानदार कॉम्बो शानदार। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।’ दरअसल, धोनी उस दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मौजूद थे जहां फाइनल खेला गया था।
क्या धोनी बनेंगे टीम इंडिया के अगले कोच?
हालांकि महेन्द्र सिंह धोनी के पास फिलहाल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में ‘मेंटॉर’ की भूमिका के अलावा कोचिंग का कोई औपचारिक अनुभव नहीं है। इसके बावजूद, क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि संन्यास के बाद वह न केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटॉर बनेंगे, बल्कि भविष्य में टीम इंडिया के साथ भी बड़ी भूमिका में दिख सकते हैं। फिलहाल, धोनी का पूरा ध्यान आईपीएल 2026 पर है, जहां वह CSK के लिए मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जो 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाएगा।
दूसरी ओर, टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर चुके हैं। दो आईसीसी खिताब (चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026) जीतने वाले एकमात्र भारतीय कोच बनने के बाद, 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक उनका पद सुरक्षित माना जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.