गौरव खन्ना के खतरों के खिलाड़ी से बाहर होने से फैंस को बड़ा झटका लगा। सभी को लगा था कि वह फिनाले तक पहुंचेंगे और शायद ट्रॉफी भी जीतें, लेकिन उनकी जर्नी जल्द खत्म हो गई।
गौरव बोले- कुछ दर्द और चोटें लेकर लौटा हूं
गौरव ने एंटरटेनमेंट टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘ये खतरों के खिलाड़ी की जर्नी परफॉर्म स्टंट्स करने से ज्यादा थी। अब पूरी दुनिया जानती है कि कुछ जंग बै जो मैं अपने दिमाग में लड़ रहा हूं, बिना उन्हें बाहर निकाले। काफी मुश्किल था हर स्टंट में अपना फुल मेटंल पावर लगाना। यही वजह है कि मैं सब अच्छे से नहीं कर पाया, लेकिन मैंने हर स्टेंट में 100 प्रतिशत दिया है। इसके अलावा ये जो फिजिकल जर्नी थी, इसने मुझे काफी मदद की है इमोशनल रोलर कोस्टर से बाहर आने में जो मैं पर्सनली डील कर रहा था। मैं एंडेम़ल और कलर्स को थैंक्यू कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे मौका दिया खुद को प्रूव करने का कि हम जितना सोचते हैं उससे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। हो सकता है कि मैं कुछ दर्द, निशान और चोटें लेकर लौटा हूं, लेकिन मैं हमेशा उन्हें सम्मान के निशान के तौर पर देखूंगा।’
भले ही बाहर हो गया, लेकिन स्ट्रॉन्ग बनकर लौटा
गौरव ने आगे कहा, ‘मैं रोहित शेट्टी सर को भी बहुत थैंक्यू कहना चाहूंगा जिन्होंने अपने मेंटरशिप से हमेशा मुझे सपोर्ट किया खासकर मेरे लास्ट स्टंट में खासकर जब उन्होंने मेरे फैसले की रिस्पेक्ट की। मेरे फैंस मेरी बड़े प्रोटेक्टिव शिल्ड की तरह रहे हैं इस जर्नी में। उनका प्यार मेरे लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है। भले ही एव्किशन के साथ मेरी जर्नी खत्म हो गई है, लेकिन मैं और स्ट्रॉन्ग बनकर आया हूं।’
आकांक्षा संग तलाक को लेकर परेशान गौरव
बता दें कि गौरव अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें झेल रहे हैं। आकांक्षा चमोला से उनकी शादी टूट रही है। गौरव और आकांक्षा एक शो के ऑडिशन के दौरान मिले थे। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2016 में दोनों ने शादी की।
हालांकि कुछ समय पहले जब आकांक्षा शो लॉक अप 2 में आईं तब उन्होंने ये सीक्रेट खोला कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों साथ में फोटोज शेयर करते रहते थे और इवेंट्स में भी साथ आते थे।
क्यों गौरव से अलग हो रहीं आकांक्षा
आकांक्षा ने अलग होने की वजह बताते हुए शो में कहा था कि वह बच्चे नहीं चाहती हैं और ना ही गोद लेना चाहती हैं। वह चाइल्ड फ्री रहना चाहती हैं, लेकिन गौरव को बच्चे चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.