आजकल रसोई में गैस चूल्हा बेहतर है या इंडक्शन चूल्हा, इस बात को लेकर अक्सर बहस होती रहती है. कई लोग मानते हैं कि गैस पर खाना बनाना सस्ता पड़ता है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इंडक्शन ज्यादा किफायती होता है. इसी बहस के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने खुद प्रयोग करके यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा सस्ता है. उसने एक छोटा सा प्रैक्टिकल किया जिसमें गैस और इंडक्शन दोनों पर एक ही मात्रा में पानी को उबाला.
इंडक्शन चूल्हे पर किया गया पहला प्रयोग
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स सबसे पहले इंडक्शन चूल्हे पर दो लीटर पानी को गर्म करता है. उसने पानी को करीब 90 डिग्री सेल्सियस तक उबाला. इस दौरान उसने एक बिजली मीटर भी लगाया हुआ था, जिससे यह पता चल सके कि कितनी बिजली खर्च हुई. प्रयोग के दौरान मीटर में करीब 0.201 किलोवाट घंटे यानी लगभग 0.201 यूनिट बिजली खर्च होती दिखाई देती है. यही आंकड़ा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है. इस बिजली की लागत थी 1 रुपये 61 पैसे.
गैस चूल्हे पर भी किया गया वही टेस्ट
इसके बाद उसी व्यक्ति ने बिल्कुल वही प्रयोग गैस चूल्हे पर किया. उसने एक छोटे बॉटल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जिसमें कुल 311 ग्राम गैस मौजूद थी. जब उसी मात्रा यानी दो लीटर पानी को करीब 90 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया गया तो सिलेंडर का वजन दोबारा मापा गया. इससे पता चला कि इस प्रक्रिया में लगभग 22 ग्राम गैस खर्च हुई. इस हिसाब से गैस की लागत करीब 1 रुपये 70 पैसा नोट की गई जो कि इंडक्शन से करीब 10 पैसे ज्यादा थी.
दोनों की लागत की तुलना ने चौंकाया
प्रयोग के बाद सबसे दिलचस्प हिस्सा आया जब दोनों की लागत का हिसाब लगाया गया. व्यक्ति ने बिजली की कीमत और गैस की कीमत के आधार पर तुलना की. गणना के बाद यह सामने आया कि इंडक्शन पर पानी गर्म करना गैस की तुलना में थोड़ा सा सस्ता पड़ा. हालांकि यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं था, बल्कि बेहद मामूली था. यही वजह है कि इस नतीजे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों के अलग-अलग कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इंडक्शन चूल्हे की हीटिंग क्षमता ज्यादा होती है, इसलिए उसमें ऊर्जा की बचत हो सकती है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गैस पर खाना पकाने का स्वाद और तरीका अलग होता है, इसलिए कई परिवार अब भी गैस चूल्हे को ही पसंद करते हैं. कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि इंडक्शन किस ब्रांड का है और कितनी पावर का है इस बात पर भी डिपेंड करता है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.