ये एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक तक का एरिया कवर करेगा। इस एक्सप्रेसवे को लेकर दावा है कि 594 किलोमीटर का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की खास बात ये है कि इस पर टोल सिस्टम को एकदम अलग रखा गया है। वहीं, इस पर चलने वाले सभी व्हीकल को टोल देना होगा।
इस लिस्ट को देखने से ये बात साफ हो जाती है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सभी व्हीकल को टोल चुकाना होगा। इसमें टू-व्हीलर भी शामिल रहेंगे। यहां की टोल दरें प्रति किलोमीटर के हिसाब से रहेंगी। इसका बड़ा फायदा ये है कि इस एक्सप्रेसवे पर जितने किलोमीटर गाड़ी चलाएंगे उतना ही टोल चुकाना होगा। वहीं, यहां जितना लंबा सफर तय करेंगे टोल उतना ज्यादा लगेगे। देश के दूसरी एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर करीब 1 रुपया टोल लगता है। अब यहां पर व्हीकल के हिसाब से पूरे 594 किलोमीटर के टोल को समझते हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग व्हीकल के टोल दरों की बात करें तो टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 760 रुपए चुकाने होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन और लाइट व्हीकल को प्रति किलोमीटर 2.55 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 1,514 रुपए चुकाने होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइट कमर्शियल व्हीकल और लाइट गुड्स व्हीकल को प्रति किलोमीटर 4.05 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 2,405 रुपए चुकाने होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइट मिनी बस, बस और ट्रक को प्रति किलोमीटर 8.20 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 4,870 रुपए चुकाने होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी और अर्थ मूविंग व्हीकल को प्रति किलोमीटर 12.60 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 7,484 रुपए चुकाने होंगे।
इसी तरह, गंगा एक्सप्रेसवे पर इक्युपमेंट एंड मल्टी-एक्सेल व्हीकल और एक्स्ट्रा लार्ज व्हीकल (सात या ज्यादा एक्सेल) को प्रति किलोमीटर 16.10 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 9,563 रुपए चुकाने होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.