Canada Firing: कनाडा में गैंगस्टरों के बीच खूनी रंजिश एकबार फिर खुलकर दिखाई दी है. टोरंटो के पास मिसिसॉगा में एक यार्ड पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे हड़कंप मच गया. कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है. कनाडा में हुई इस घटना से गैंगस्टर्स के दो गैंगों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर खुलकर दिखाई दी है.
‘रिप्लाई नहीं दिया तो पूरी पिक्चर दिखा देंगे’
रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कनाडा में सनी डेसी नाम के शख्स के यहां फायरिंग का दावा किया गया है. पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि कनाडा के सनी डेसी के यार्ड पर फायरिंग की गई है, इसकी वजह है कि वह उनके गैंग की ओर से जाने वाले फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहा था. यही नहीं गैंग ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अल्टीमेटम दिया कि अभी तो यह केवल ट्रेलर है. अगर 24 घंटे के अंदर रिप्लाई नहीं दिया तो पूरी पिक्चर दिखा देंगे.’
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को भी धमकी
रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रणदीप मलिक को भी धमकी दी है. रणदीप मलिक ने पोस्ट कर कहा था कि रोहित गोदारा देश का दुश्मन है. इससे रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच की आपसी रंजिश खुलकर सामने आई है.
पोस्ट में क्या लिखा ?
‘जय श्रीराम, राम राम सभी भाइयों को, मैं महेंद्र डेलाना और सनी यामा (रोहित गोदारा गैंग) भाइयों, कल रात मिसिसॉगा (कनाडा) में सनी डेसी के यार्ड पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. हमने इसे कॉल लगाया तो इसने हमारे फोन इग्नोर किए थे. अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, अगर 24 घंटों में रिप्लाई नहीं आया तो पूरी फिल्म ही दिखा देंगे. और जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें, जल्द मुलाकात होगी.’
पोस्ट में आगे लिखा, ‘और एक बात रणदीप मलिक, जो तू यह पोस्ट डाल रहा है कि रोहित गोदारा देश का दुश्मन है, तो तुम देशभक्ति की बातें मत करो, बेहतर है. सबको पता है कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोही. तुम 2 राउंड फायर करके पोस्ट डाल रहे हो, अगर दम है तो आमने-सामने आओ. उन पर क्या फायरिंग करवा रहे हो? तुम हमारा एक कुत्ता भी मार दोगे ना तो हम मान लेंगे कि तुम बदमाश हो. ये चोरों वाली हरकतें मत करो और समय रहते सुधर जाओ.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.