Gas Authority of India Limited: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच GAIL (Gas Authority of India LTD.) ने ओमान से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का कार्गो खरीदा है ताकि भारत में बढ़ती नेचुरल गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई सही ढंग से हो सके. भारत की इस सरकारी गैस कंपनी ने एक यूरोपियन ट्रेडर से लगभग 17–20 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) की फिक्स्ड कीमत पर बातचीत के जरिए यह कार्गो खरीदा है.
Kpler के शिपिंग डेटा से पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी गैस ट्रेडिंग कंपनियों में से एक शेल (Shell) द्वारा लोड किया गया चार्टर्ड जहाज ‘ओरियन ह्यूगो’ के 15 मार्च के आसपास भारत पहुंचने की उम्मीद है. कुल मिलाकर देश में LNG संकट से निपटने के लिए GAIL ने यूरोपीय ट्रेडर शेल से यह कार्गो खरीदा है. शेल ने ‘ओरियन ह्यूगो’ को किराए पर ले रखा है. अब यह कार्गो ओमान से लोड होकर भारत के रास्ते है. फिलहाल इसके अरब सागर में होने की उम्मीद है.
संकट के समय गेल का बड़ा सौदा
भारत रोज के स्तर पर नैचुरल गैस की अपनी जरूरत का लगभग आधा हिस्सा करीब 195 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (mmscmd) आयात के जरिए ही पूरा करता है. हाल में आई रुकावट से पहले भारत को मिडिल ईस्ट से लगभग 60 mmscmd गैस मिल रही थी. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने और भारत के सबसे बड़े गैस सप्लायर कतर द्वारा फोर्स मेज्योर घोषित किए जाने के बाद सप्लाई पर असर पड़ा है. इस कमी को मैनेज करने के लिए गेल ने जल्दबाजी में यूरोपीय ट्रेडर के जरिए शेल से बातचीत कर इस सौदे को पूरा किया.
बता दें कि ओमान में Oman LNG के नाम से नैचुरल गैस का एक बहुत बड़ा प्लांट है. इसमें यूरोपीय कंपनी शेल की भी बड़ी हिस्सेदारी है. शेल जैसी बड़ी गैस ट्रेडिंग कंपनियां ‘ओरियन ह्यूगो’ जैसे सैकड़ों जहाज किराए पर ले रखती हैं और जहां गैस की जरूरत पड़ती है वहां जाते हैं. इसी क्रम में जब गेल को देश के लिए नैचुरल गैस की जरूरत पड़ी, तो ओमान में शेल का चार्टर्ड जहाज ‘ओरियन ह्यूगो’ तैयार मिला और फटाफट से सौदा कर लिया गया.
GAIL के शेयर पर नजर
ओमान से गैस की खरीद की इस खबर के बाद आज बाजार में ट्रेडिंग के दौरान GAIL के शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे. बीते कुछ दिनों से गेल के शेयर अपने 52-वीक के लो लेवल (146-147 रुपये) के करीब ट्रेड कर रहा था. अब इस खबर से शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. गेल का उठाया गया यह कदम दिखाता है कि कंपनी संकट के समय किस कदर सक्रिय है. कल यानी कि 11 मार्च को गेल के शेयर NSE पर 1.72 परसेंट की गिरावट के साथ 147.70 रुपये पर बंद हुआ.
ये भी पढ़ें:
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.