इंडिया टीवी के मशहूर टॉक शो ‘नथिंग सीरीयस’ के आठवें एपिसोड में इस बार हंसी-ठिठोली और जिंदगी के पन्नों से निकले कुछ चुनिंदा किस्सों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। होस्ट आर्यमन गौतम की चटपटी जुगलबंदी में इस बार मेहमान बनकर पहुंचे हालिया रिलीज फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ के मुख्य अभिनेता अन्नू कपूर और प्रोड्यूसर-राइटर संदीप कपूर। बातचीत के दौरान, जहां वास्तु शास्त्र NSD के कलाकारों और झालावाड़ की पुरानी यादों के किस्से छिड़े। वहीं अन्नू कपूर और संदीप कपूर ने अपनी जिंदगी, मोहब्बत, शायरी और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ बिताए अपनी जिंदगी के अनसुने पन्नों को बेबाकी से साझा किया।
38 साल पुरानी ‘खातून’ पर शायरी का जादू
शो के दौरान जब बात दिल के मामलों और लड़कियों को शायरी से इंप्रेस करने पर आई तो अन्नू कपूर ने चुटकी लेते हुए सीधा ज्ञान दिया:
‘आपकी मोहब्बत का वास्तु आपके दिमाग को पहले ठीक करो… क्योंकि आप शायरी लौंडियों को पटाने के लिए करते हो। शायरी किसी और बड़े उद्देश्य के साथ की जाती है। और दूसरा बात यह है कि किसी लड़की को पटाना एक बहुत बड़ा आर्ट है।’
इसी दौरान अन्नू कपूर ने अपने 38 साल पुराने इश्क और एक ‘खातून’ को रिझाने का बड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होनें कहा ’38 साल पहले की बात होगी भाई… एक खातून के ऊपर, अल्लाह ताला उनकी जवानी बरकरार रखे। उस वक्त तो बहुत खूबसूरत थीं, या मेरे मौला आज भी उतनी खूबसूरत रहें! सुभाष घई के घर की पार्टी से रात को निकले सर हम… वो साड़ी पहन के और टीका लगा के गई थीं।’
अन्नू कपूर ने आगे बताया कि रात के करीब 12:30 या 1:30 बजे सुनसान मड आइलैंड के पास गाड़ी रोककर उन्होंने आधे घंटे तक उन्होनें शायरी सुनाई। साथ ही उन्होनें यह भी बताया की अपनी सिस्टर की लिखी माता पिता पर एक शायरी उस वक्त उन्होनें खातून को सुनाई:
‘तुम अपने आंचल पर एक घनेरी छांव काढ़ लो… ताकि मई और जून की चिलचिलाती दोपहरी में आकर बैठूं उसके नीचे, तो मुझे लगे थके हुए मुसाफिर का पड़ाव यहीं तक, बस यहीं तक आंचल डाल दो मेरी।’
शायरी का ऐसा जादू चला कि उस खातून ने कहा- ‘मुझे आज तक किसी ने शायरी और म्यूजिक से पटाया नहीं है।’ और संदीप कपूर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- ‘मैं बहुत खुशनसीब हूं कि आप पट गईं!’
अन्नू कपूर ने पुराने vs नए दौर पर की बात
आजकल के प्यार और पुराने जमाने की अभिनेत्रियों के बीच के अंतर पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने अपने ही अंदाज़ में कहा:
‘जब मैं बोलता हूं ना कि आज पुरानी हीरोइन थी वो कभी लड़की नहीं लगी, वो स्त्री लगती थी। साड़ी पहनती थी, हीरो आता था दो पक्षियों के चोंच से चोंच लड़ाई का… वो हीरोइन शर्मा जाती थी तो जच जाती थी। लेकिन आज की लड़की शर्माती हुई अच्छी नहीं लगती… अबे तेरा काम शर्माना नहीं है!’
राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म और सवेरे 5:30 बजे तक की महफिल
अन्नू कपूर ने भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना को याद करते हुए उनके ढलते वक्त का एक बेहद भावुक और दिलचस्प किस्सा सुनाया।
‘राजेश खन्ना की लास्ट फिल्म मेरे साथ थी तो वो क्या करते थे मेरे प्रोड्यूसर को और मेरे डायरेक्टर को बुलाते थे पैकअप के बाद और सवेरे चार-चार 5-5 बजे तक बात करते रहते थे।’
अन्नू जी ने बताया कि राजेश खन्ना के साथ समय बिताते हुए अक्सर उन्हें पंक्तियां याद आ जाती थीं। ‘चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा… आज जवानी पर इतराने वाले कल पछताएगा’ जब लेट नाइट बैठकों की वजह से शूटिंग प्रभावित होने लगी तो अन्नू कपूर खुद काका के पास पहुंचे और उन्हें मनाकर सुलाया।
‘मैंने उन्हें लपेड़े में लिया और उनका स्टाफ तक खुश था कि सर आज पहली बार 2:00 बजे हमको सोने का मौका मिल गया। मैंने सुला दिया… मैंने कहा पाजी सो जाओ तुम, सो जाओ आराम से, टॉवल उतारो सो जाओ अच्छे से, कच्चा बनियान पहनो सो जाओ आप!’
‘उत्तर दा पुत्तर’: असली कहानी, कास्ट और ‘नॉर्थ’ का महत्व
रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित: संदीप कपूर ने खुलासा किया कि यह फिल्म 80% उनकी अपनी वास्तविक जिंदगी पर आधारित है। एक ऐसे व्यक्ति का मकान बनाने का जुनून जो 90° नॉर्थ फेसिंग घर बनाने के लिए वास्तु से ऑब्सेस्ड है।
उत्तर दिशा का वैज्ञानिक महत्व: अन्नू कपूर ने समझाया, ‘हमारे सारे कंपास नॉर्थ की तरफ इंडिकेट करते हैं। नॉर्थ पोल के जो वेव्स और वाइब्रेशंस हैं, उनका रेडिएशन माइंड को अलर्ट रखता है। इसीलिए कहते हैं कि उत्तर दिशा की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए।’
स्टारकास्ट और NSD कनेक्शन: फिल्म में अन्नू कपूर और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। संदीप कपूर ने बताया कि उनकी फिल्मों में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बेहतरीन कलाकार इसलिए जुड़ते हैं क्योंकि वे किरदार को गहराई से समझते हैं।
ये भी पढ़ें – अनीता आडवाणी का दावा- ‘अडॉप्शन का सच जान और अपनों के धोखे से टूट गए थे राजेश खन्ना, सगी बहन को देख पूछा था- ये कौन है?’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.