अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी आज यानी की 24 जून को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौतम अडानी ने अडानी ग्रुप को शून्य से शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर अपने दम पर इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया है। उनका कारोबार देश-विदेश में कई सेक्टर में फैला है।
गौतम अडानी में तमाम चुनौतियों को पार करते हुए अडानी ग्रुप को देश के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप टाटा और रिलायंस के टक्कर का बनाया। इसलिए गौतम अडानी को सेल्फ मेड करोड़पति कहा जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थडे के मौके पर गौतम अडानी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
अहमदाबाद में गुजराती जैन फैमिली में 24 जून 1962 को गौतम अडानी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी और मां का नाम शांताबेन अडानी था। इनके पिता अपना टेक्सटाइल बिजनेस बढ़ाने के लिए अहमदाबाद में बस गए थे। लेकिन गौतम अडानी कपड़ा व्यापार नहीं करना चाहते थे।
100 घंटों में की 6000 करोड़ रुपये की डील
ऐसे में गौतम अडानी हीरा कारोबार के लिए मुंबई आ गए। यहां पर वह महिंद्रा ब्रदर्स के साथ हीरा छांटने वाले के रूप में काम करने लगे। इसके बाद अपनी हीरा ब्रोकरेज स्थापित की। गौतम अडानी ने सिर्फ 100 घंटों में 6,000 करोड़ रुपए की डील कर अपना सिक्का जमाया था। फिर धीरे-धीरे अडानी ग्रुप पोर्ट से लेकर एफएमसीजी तक 10 लिस्टेड कंपनी वाला बड़ा कारोबारी समूह बन गया।
ताज होटल में फंसे थे अडानी
मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान वह ताज होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान अडानी ने तहखाने में छिपकर अपनी जान बचाई थी। साल 1998 में 15 लाख डॉलर की फिरौती के लिए गौतम अडानी को किडनैप कर लिया गया था। वहीं हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने भी अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया था। लेकिन गौतम अडानी सिर्फ एक साल में इस नुकसान से उबरे और एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.