Shoma Anand Birthday: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जिन्हें लीड रोल से ज्यादा सपोर्टिंग रोल के लिए याद किया जाता है. कई एक्ट्रेसेस ने अपने नेगेटिव किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है शोमा आनंद, जिन्होंने अपने अलग-अलग किरदार से अपनी पहचान बना लिया. आज शोमा आनंद अपना 68वां जन्मदिन मना रही है, हालांकि बहुत कम लोग जानते है कि उनका असली नाम नीलम अरोड़ा है. लीड एक्ट्रेस से अपने अभिनय की हुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस को सपोर्टिंग रोल के लिए याद किया जाता है.
ऋषि कपूर संग शुरू किया करियर
16 फरवरी 1958 को जन्मी शोमा आनंद को बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. कैमरे के सामने खुद को बेहतर बनाने के लिए शोमा ने डांस की ट्रेनिंग ली. हिंदी सिनेमा में खुद की पहचान बनाने के लिए वह कम उम्र से ही खुद पर काम करने लगी थी और उनकी यह मेहनत 1976 में रंग लाई. इस साल उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ फिल्म बारूद में स्क्रीन शेयर किया, जिसके बाद उन्होंने जागीर और कुली जैसी फिल्मों में अभिनय कर खुद को साबित किया.
टीवी सीरियल में भी मिली पहचान
लीड रोल के बाद उन्होंने अपने अभिनय को नई दिशा दी और नेगेटिव किरदार में काम करना शुरू किया. गुस्सैल और चालक बहू जैसे किरदार दर्शकों के बीच बहुत असरदार रहे. घर एक मंदिर, स्वर्ग से सुंदर, जैसी करनी वैसी भरनी, घर द्वार और बड़े घर की बेटी फिल्मों में उनके नए किरदार को बहुत पसंद किया गया. इसके अलावा उन्होंने टीवी में कदम रखा. हम पांच, भाभी, शरारत, जिनी और जीजू, मायका और खेलती है जिंदगी आंख मिचौली जैसे सीरियल्स में उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली. भले ही अब वह किसी भी फिल्म या शो में नजर नहीं आती है, लेकिन उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.