किसी कैफे में जाकर अलग-अलग तरह की कॉफी को देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाते हैं तो आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए हम यहां कैफे में मिलने वाली कुछ मुख्य ब्लैक कॉफी का स्वाद बता रहे हैं। जिसे जानने के बाद अगली बार ऑर्डर देना आसान हो जाएगा।
कैसा होता है कैफे में मिलने वाली अलग-अलग तरह की ब्लैक कॉफी का स्वाद
1) एस्प्रेसो- एस्प्रेसो कॉफी का नाम कैफे मेन्यू में अक्सर टॉप पर रहता है। बहुत से लोग इसके स्वाद को लेकर कंफ्यूज होते हैं। दरअसर इस कॉफी का स्वाद बहुत तेज होता है यही वजह है कि हर किसी को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता। इस कॉफी को पीने से कड़वापन और एसिडिटी बहुत तेज लग सकती है और इसका टेक्सचर काफी गाढ़ा होता है। इसलिए ये पीते समय गाढ़ी महसूस होती है।
2) अमेरिकानो- अमेरिकानो कॉफी को एस्प्रेसो में पानी मिलाकर बनाया जाता है, इसलिए इसका स्वाद हल्का और कम स्ट्रॉन्ग लगता है। इसमें एस्प्रेसो वाली ही मुख्य खूबी होती है बस यह थोड़ी पतली होती है। लेकिन बाकी कॉफी के मुकाबले यह फिर भी काफी गाढ़ी लग सकती है।
3) पोर ओवर- पोर ओवर कॉफी का स्वाद हल्का, बैलेंस्ड और खुशबूदार होता है। बाकी ब्लैक कॉफी की तरह ये कड़वी नहीं होती बल्कि इसमें कॉफी बीन्स का बारीक स्वाद अच्छे से आता है। इस कॉफी में अलग-अलग फ्लेवर को पहचानना आसान हो जाता है।
4) फ्रेंच प्रेस- फ्रेंच प्रेस कॉफी बनाने के लिए फ्रेंस प्रेश मशीन में कॉफी पाउडर के साथ लगभग 90 डिग्री सेलसियस वाले गर्म पानी को डालकर 4 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर प्लंजर को धीरे-धीरे नीचे की ओर दबाकर कॉफी छान लें। ये कॉफी पीते समय जबान पर गाढ़ी महसूस होती है और आमतौर पर थोड़ी खुरदरी बनावट वाली होती है। इसमें आपको कॉफ़ी के छोटे कण महसूस हो सकते हैं, जिससे इसका स्वाद उतना साफ नहीं होता।
5) कोल्ड ब्रू- इस कॉफी को बनाने के लिए मोटे पिसे हुए कॉफी पाउडर को ठंडे या नॉर्मल पानी में 12 से 24 घंटे तक भिगोकर बनाया जाता है। ये कॉफी टेस्ट में स्मूद और हल्की होती है। इसका स्वाद मीठा, चॉकलेट या नट्स जैसा होता है। हालांकि हल्की रोस्ट की गई कॉफी के साथ इसका स्वाद बासी फल जैसा लग सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.