मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने दूध से उनके पैर धोए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पहले भी नाना, इसी प्रकार के विवादों में घिर चुके हैं।
हालांकि वायरल वीडियो पर अभी तक कांग्रेस नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो गुरु पूर्णिमा के दिन का होने की संभावना है।
नाना पटोले पहले भी विवादों में रहे
नाना पटोले पहली बार विवादों में नहीं आए हैं, बल्कि पहले भी वह अपने बयानों और कामों से सुर्खियों में बने रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी। तब भी वह चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर काम कर रहे हैं।
नाना पटोले ने कहा था कि आज देश की जनता जिस तरह से तकलीफ में है, शोषित, पीड़ित लोगों को न्याय देने की भूमिका भगवान श्री राम जी ने उस समय में की थी, वही काम तो राहुल जी कर रहे हैं।
नाना पटोले ने कहा था, “जिस तरह से भाजपा कहती है की 2 साल से अयोध्या का मंदिर बना है, राहुल जी दर्शन को नहीं आए, तो आज देश की जनता जिस तरह से तकलीफ में है, शोषित, पीड़ित लोगों को न्याय देने की भूमिका भगवान श्री राम जी ने उसे समय में की थी, तो वही काम तो राहुल जी कर रहे हैं। उन्हीं की विचारधारा का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। मैं समकक्ष रखना नहीं चाहता,भगवान भगवान हैं, हम इंसान हैं।”
नाना पटोले ने कहा था, “राहुल गांधी यदि शोषित पीड़ित को लेकर काम कर रहे हैं, किसानों के लिए काम कर रहे हैं, देश के लिए कर रहे हैं, संविधान के लिए कर रहे हैं, राम राज्य की बात कर रहे हैं, तो इसमें कोई गलत नहीं है। राहुल गांधी जब अयोध्या जाएंगे तो रामलला का दर्शन करेंगे। राजीव गांधी जब देश के प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने रामलला का ताला खोलकर भूमि पूजन किया था। हमारी जो श्रद्धा है, जो आस्था है, हम वहां पर मत्था टेकते ही है।”
नाना पटोले एक दिन के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित भी हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें-
‘यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन गीदड़ है…’, उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट के बाद बोले नाना पटोले
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.