मोईन अली ने गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को ‘बेस्ट क्रिकेटिंग दिमाग’ वाला बताया है। उन्होंने उनके साथ बिताए समय को लेकर अनुभव शेयर किया है।
बेंगलुरु में एक ही टीम में मौजूद रहे
आशीष नेहरा का भारत के लिए करियर बेहतरीन रहा, हालांकि चोटों ने इसे काफी प्रभावित किया। नेहरा 2018 में गेंदबाजी कोच के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े थे। कोचिंग के करियर में उनका ये पहला अनुभव था। हालांकि इस दौरान टीम अच्छा नहीं कर सकी और असंतुलित टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कम आंका गया था। इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहले ही साल में टीम को खिताब जिताया। हालांकि उसके बाद से गुजरात की टीम प्लेऑफ में सिर्फ एक बार जगह नहीं बना सकी।
मोईन ने बियर्ड बिफोर विकेट पर कहा, ”मेरे लिए क्रिकेटिंग दिमाग वह है जो खेल की लगभग हर स्थिति को जानता और समझता है। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास हर स्थिति का जवाब या थ्योरी हो। जैसे वे खेल के हर पहलू पर बात करते हैं। जैसे, ‘यह खिलाड़ी क्यों अच्छा नहीं है, वह अच्छा क्यों है, इस स्थिति में क्या होना चाहिए और क्या हो सकता है’।”
उन्होंने कहा, ”लेकिन उनमें कुछ खास बात है और उस खासियत के पीछे या तो डेटा होते हैं या कोई प्रमाण। जैसे, ‘पहले भी ऐसा हुआ है, और यह हुआ था, इसलिए अब ऐसा हो सकता है।’ इसलिए जिस नाम का मैं जिक्र करने जा रहा हूं, वह है आशीष नेहरा। वे गुजरात टाइटन्स के कोच हैं। मैंने आरसीबी में उनके साथ दो साल बिताए थे। क्रिकेटिंग दिमाग की बात करें तो ये शख्स सही मायनों में जानते हैं कि क्या कह रहे हैं। वह जानते हैं कि टीम का शानदार माहौल कैसे बनाए रखना है, और लोगों, खिलाड़ियों तथा कोचों के साथ कैसे तालमेल बिठाना है। उनका क्रिकेटिंग दिमाग सच में अद्भुत और लाजवाब है।”
शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2026 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने 17 मैच खेलते हुए 10 मैच जीते और सात मुकाबले गंवाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.