मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 19वां सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम की हालत इतनी खराब है कि अब क्रिकेट जगत के दिग्गज भी अपनी टिप्पणी किए बगैर नहीं रह पा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका साफ कहना है कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और जिम्मेदारी वापस रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।
बता दें कि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद लगातार टीम को हार मिली है। पॉइंट टेबल में मुंबई नौवें स्थान पर खिसक गई है। मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में वो धार नजर नहीं आ रही है जो एक चैंपियन टीम के पास होनी चाहिए।
तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में 2022 तक मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीतीं। हार्दिक पंड्या ने 2023 में कोई ट्रॉफी नहीं जीती। 2024 में भी टीम ने कोई ट्रॉफी नहीं जीती और इस साल भी ऐसा होने की संभावना है। मुझे लगता है कि कैप्टेंसी कमजोर है। मैं ज्यादा कठोर नहीं होना चाहता लेकिन हार्दिक पंड्या टीम को उस तरह से लीड नहीं कर रहे हैं जैसा उन्हें करना चाहिए। एक कैप्टन के तौर पर उन्हें हर वक्त एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। बतौर खिलाड़ी वह बहुत दमदार खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी आक्रामक करते हैं गेंदबाजी अच्छी करते हैं।
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक गलत फैसला था। उनके शब्दों में रोहित को हटाकर उनके साथ नाइंसाफी की गई थी। अगर टीम को वापस पटरी पर लाना है तो हार्दिक को खुद पीछे हटकर कप्तानी रोहित को वापस दे देनी चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.