भारत की मेहमाननवाजी को लेकर दुनियाभर में खूब बातें होती हैं, लेकिन इसे असली मायनों में समझना तब होता है जब कोई इसे खुद महसूस करे. हाल ही में एक विदेशी महिला ने भारत में अपने अनुभव साझा किए, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि यहां के लोग बिना किसी स्वार्थ के दूसरों का ख्याल रखते हैं और हर छोटी-छोटी बात में अपनापन दिखाते हैं. उनका यह अनुभव अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत की असली पहचान बता रहे हैं.
लिज नाम की एक विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारत में अपने अनुभव बताए. उन्होंने कहा कि भारत आने से पहले उन्होंने यहां की मेहमाननवाजी के बारे में काफी सुना था, लेकिन जब खुद इसे महसूस किया, तब समझ आया कि यह कितनी खास है.
घर से लेकर सफर तक अपनापन
लिज ने बताया कि जब भी वह किसी के घर जाती हैं, तो लोग तुरंत चाय-नाश्ता ऑफर करते हैं. इतना ही नहीं, ट्रेन में सफर के दौरान भी लोग बिना झिझक अपना खाना उनके साथ शेयर करने लगते हैं. उनके मुताबिक, यह व्यवहार उन्हें बेहद खास और दिल छू लेने वाला लगा.
छोटी-छोटी बातों में दिखती है इंसानियत
उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह कहीं थोड़ी भी असहज या परेशान नजर आती हैं, तो आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आ जाते हैं. उनके अनुसार, भारत में लोग सिर्फ औपचारिकता नहीं निभाते, बल्कि दिल से दूसरों का ख्याल रखते हैं.
यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा, “यही है इंडिया”, तो कुछ ने लिखा, “हम ऐसे ही हैं”. वहीं कई लोगों ने गर्व जताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की यही सबसे बड़ी खूबसूरती है. वीडियो को spicygori नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.