- Hindi News
- Sports
- Football World Cup Final Craze | Kolkata Exams Postponed & City Vibes
- कॉपी लिंक
दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। इसमें अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें वर्ल्ड चैंपियन के ट्रैग के लिए आमने-सामने होंगी। लियोनेल मेसी की टीम लगातार दूसरा खिताब जीतना होगी, जबकि लामिल यमाल की टीम को दूसरे टाइटल की तलाश है।
फाइनल का क्रेज भारत में भी देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा दीवानगी कोलकाता में है। यहां स्पोर्ट्स बार, मल्टीप्लेक्स, क्लब और मोहल्लों के मैदानों पर बड़ी स्क्रीन लग चुकी है। जुनून इस हद तक है कि स्कूलों ने 20-21 जुलाई की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बेंगलुरु पुलिस और असम सरकार ने होटल, रेस्तरां और क्लबों को सुबह 3:30 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी है।

कोलकाता में मेसी के सपोर्ट में पोस्टर लगाए गए हैं।
प्रसेनजीत- अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा फैंस कोलकाता में हैं मोहन बागान क्लब के सदस्य प्रसेनजीत सरकार ने बताया, ‘बंगाल में कोई कहे कि उसे फुटबॉल पसंद नहीं है, तो उसके बंगाली होने पर ही सवाल उठ सकता है। कोलकाता में अर्जेंटीना के समर्थक सबसे ज्यादा हैं। अर्जेंटीना जीता तो जश्न वैसा ही होगा, जैसा भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर होता है।’
- तिरुवनंतपुरम में कैटरर पी. सुरेंद्रन को 25 लीटर ‘पालाडा पायसम’ (दूध-चावल की मीठी डिश) का ऑर्डर मिला है। सुरेंद्रन ने 3 दिन पहले ही अर्जेंटीना की जीत के जश्न का ऐलान कर दिया है।’
- केरल के मंदिरों, खासकर गुरुवयूर के श्रीकृष्ण मंदिर में फैन मेसी और स्पेन के यमाल के लिए खास प्रार्थना और चढ़ावा चढ़ाने के लिए उमड़ रहे हैं।
गुवाहाटी के फाइव स्टार होटल्स में वर्ल्डकप थीम पर डिश
गुवाहाटी के एलीट क्लब्स और फाइव-स्टार होटल्स के ‘वर्ल्ड कप थीम’ में ‘मेसी किक बर्गर’ और ‘स्पेनिश ट्रॉफी मॉकटेल’ जैसे व्यंजन शामिल हैं। कई नामचीन पब्स और लाउंज ने ‘जर्सी ड्रेस कोड’ अनिवार्य किया है। रेस्तरां के फर्श पर आर्टिफिशियल टर्फ बिछाई है। स्टाफ भी हाथों में व्हिसल और जर्सी पहनकर सर्व कर रहे हैं।

गुवाहाटी में फुटबॉल वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्टैच्यु बनाया गया।
रात में फैंस के झगड़े नहीं हों, इसलिए पुलिस की तैनाती
कोच्चि के ईगल एफसी फुटबॉल क्लब ने बड़ी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए टिकट की कीमत 90 से 500 रुपए रखी है। फाइनल मैच की बुकिंग पूरी हो चुकी है। जीत के बाद फैंस झगड़ न पड़ें, इसलिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा। कई स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
