आम का पना कच्चे आम से तैयार किया जाता है, जो विटामिन C और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और कम समय में यह तैयार हो जाता है. इसलिए गर्मियों में इसे रोजाना पीना काफी फायदेमंद माना जाता है.

आम का पना बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें. इसके बाद आम को कुकर में डालकर 2-3 सीटी आने तक उबाल लें. जब आम ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका हटा कर गूदा अलग कर लें. अब इस गूदे को एक बाउल में निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.
Published at : 18 Apr 2026 04:57 PM (IST)
फूड फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.