आज के समय में खुद को फोन से दूर रख पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। ज्यादातर लोग एक बार फोन चलाना शुरू करते हैं तो घंटो बीता देते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां बताए 10 तरीकों को अपनाएं।
2) डिजिटल जमाने में लोग कहानियां भी फोन पर पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन फोने से दूरी बनाने के लिए अपनी पसंद कि किसी भी किताब के 10 पन्ने पढ़ें।
3) किसी कैफे में अकेले बैठें और लोगों को देखना फोने से दूरी बनाने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
4) कुकिंग करने से भी आपको मदद मिल सकती है। आप कुछ ऐसा खाना बनाएं जो आपने पहले कभी न बनाया हो। इसके लिए पहले से ही रेसिपी को अपनी डायरी में लिख लें।
5) कुछ नया सीखने से भी फायदा हो सकता है। डिजिटल डिटॉक्स के लिए कुछ नया काम सीखें। ये आपकी पसंद से जुड़ा हो सकता है।
6) ब्रेकफास्ट या लंच करने के लिए बाहर जाएं। दरअसल ज्यादातर लोग बोरियत होने पर फोन चलाते हैं। जब आप खाने के लिए बाहर जाएंगे तो फोन से खुद को दूर कर सकेंगे।
7) नई जगहों पर घूमने के लिए जाएं। आप जहां रहते हैं वहां पर ही किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां पहले कभी ना गए हों।
8) कोई भाषा सीखना शुरू करें। किसी नई भाषा को सीखना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होगा।
9) सभी चीजों को लिखें। फोन से दूरी बनाए रखने के लिए लिखने की आदत बनाएं। आप हर उस चीज को लिखें जिन्हें आप टालते रहे हैं।
10) किसी ऐसे दोस्त को मिलें जिससे आपने महीनों से बात नहीं की है। पुराने दोस्तों से बात मिलना हमेशा मजेदार साबित होता है। पुरानी यादों को ताजा करके आपका मन खुश हो जाएगा और कुछ समय के लिए आप फोन से दूरी भी बना पाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.