Flipkart Freedom Sale में Samsung फोन्स बड़े डिस्काउंट पर मिलेंगे। कंपनी ने सैमसंग फोन्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा कर दिया है। इस समय जब सभी कंपनियां अपने फोन्स की कीमतें बढ़ा रही है, वही सेल में ग्राहकों को राहत मिलेगी। देखें किस मॉडल पर कितनी छूट
Samsung Galaxy S25
फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के टीजर पेज के अनुसार, सेल में 74,999 रुपये का गैलेक्सी S25 फोन 59,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। यानी यह ओरिजनल प्राइस से 15,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इस कीमत में 6.2 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 12GB रैम, 128GB स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 10MP + 12MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy S25 FE
सेल में 59,999 रुपये का गैलेक्सी S25 एफई फोन 49,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। यानी यह ओरिजनल प्राइस से 10,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इस कीमत में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, एक्सीनॉस 2400 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 12MP + 8MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 4900mAh बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy A36 5G, Galaxy F07e 5G
इसके अलावा, सेल में 59,999 रुपये का गैलेक्सी A36 फोन 26,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा और गैलेक्सी F07e फोन 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। गैलेक्सी A36 में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा (50MP + 8MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है। जबकि, गैलेक्सी F07e में 6.4 इंच डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा (50MP + 2MP), 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी है।
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Ultra
सेल में 87,999 रुपये का गैलेक्सी S26 मॉडल 79,999 रुपये की प्रभावी में मिलेगा, यानी 8,000 रुपये सस्ता। जबकि 1,59,999 रुपये कीमत वाला गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मॉडल 1,30,999 रुपये की प्रभावी कीमत में मिलेगा, यानी पूरे 29,000 रुपये सस्ता। S26 मॉडल में 6.3 इंच एमोलेड डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा (50MP + 12MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 4300mAh बैटरी है। जबकि, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मॉडल में 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा (200MP + 50MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है।
Samsung Galaxy A37 5G, Galaxy A57 5G
सेल में 45,999 रुपये का गैलेक्सी A37 5G फोन 36,499 रुपये की प्रभावी कीमत जबकि 58,999 रुपये का गैलेक्सी A57 5G फोन 51,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। गैलेक्सी A37 में में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा (50MP + 8MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है। गैलेक्सी A57 में में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा (50MP + 12MP), 12MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है।
सेल में इतने सारे iPhones और Google Pixel स्मार्टफोन्स भी सस्ते मिलेंगे:
iPhone 16, iPhone 17
फिलहाल कंपनी ने इन दोनों फोन्स की सटीक कीमत नहीं बताई है लेकिन एक हिंट जरूर दे दिया है। सेल में 69,900 रुपये कीमत वाला iPhone 16 मॉडल 6x,900 रुपये में मिलेगा, जबकि 82,900 रुपये कीमत का iPhone 17 मॉडल 7x,900 रुपये में मिलेगा।
iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
सेल में 1,32,900 रुपये कीमत वाला iPhone 16 मॉडल 1,2x,900 रुपये में मिलेगा, जबकि 1,49,900 रुपये कीमत का iPhone 17 Pro Max मॉडल 1,3x,900 रुपये में मिलेगा।
iPhone 15,16 Plus, 17e, 16e
सेल में 59,900 रुपये का iPhone 15 मॉडल 5x,900 रुपये में, 79,900 रुपये का iPhone 16 Plus मॉडल 77,900 रुपये में, iPhone 17e मॉडल 64,900 रुपये में, जबकि iPhone 16e मॉडल 59,900 रुपये में मिलेगा।
Google Pixel 10, 10a, 10 Pro XL
फ्लिपकार्ट ने फ्रीडेम सेल में Pixel फोन्स पर मिलने वाली डील्स का भी खुलासा कर दिया है। सेल में 79,999 रुपये कीमत का Pixel 10 मॉडल 62,999 रुपये में, 55,999 रुपये का Pixel 10a मॉडल 50,999 रुपये में, 1,24,999 रुपये का Pixel 10 Pro XL मॉडल 1,14,999 रुपये में मिलेगा।
Google Pixel 10 Pro
सेल में 1,09,999 रुपये कीमत का Google Pixel 10 Pro मॉडल ऑफर्स के बाद 99,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.