Last Updated:
Akasa Airfare Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सीधे तौर पर एटीएफ की कीमतों पर नजर आना शुरू हो गया है. बीते दिनों एटीएफ की कीमतों में आए उछाल की वजह से अकासा एयर ने अपनी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 199 से 1300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. यह सरचार्ज 15 मार्च 2026 से नई बुकिंग्स पर लागू हो जाएगा.
एटीएफ की कीमतों में उछाल का असर अब एयर फेयर पर भी दिखने लगा है.
- एयरलाइन के अनुसार, 15 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 1 मिनट (00:01 बजे) के बाद होने वाली सभी नई बुकिंग्स पर फ्यूल सरचार्ज लागू होगा.
- यह सरचार्ज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स पर लागू किया जाएगा. हालांकि, 15 मार्च से पहले की गई बुकिंग्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
- यानी जिन यात्रियों ने पहले ही अपनी टिकट बुक कर रखी है, उन्हें फिलहाल कोई एडिशनल चार्ज देने की जरूरत नहीं है.
- अकासा एयर के मुताबिक, फ्यूल सरचार्ज 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक होगा. यह राशि हर फ्लाइट के सेक्टर के आधार पर जोड़ी जाएगी.
- यानी यदि कोई यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट लेता है, तो हर सेक्टर के हिसाब से यह सरचार्ज लागू हो सकता है. सरचार्ज की सटीक राशि फ्लाइट की दूरी और अवधि पर निर्भर करेगी.
- एयरलाइन के अनुसार, छोटी दूरी की फ्लाइट्स पर कम और लंबी दूरी की फ्लाइट्स में ज्यादा सरचार्ज लगाया जाएगा.
एयरलाइन इंडस्ट्री में ईंधन की कीमत सबसे बड़ी ऑपरेशनल लागतों में से एक मानी जाती है. आमतौर पर किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा एविएशन टरबाइन फ्यूल पर ही खर्च होता है. ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ती है, तो इसका सीधा असर एयरलाइनों की लागत और टिकट के दामों पर पड़ता है. – एविएशन एक्सपर्ट्स
क्या भविष्य में एयर फेयर के कम होने की कोई संभावना है?
अकासा एयर का कहना है कि एयरलाइन यात्रियों को बेहतर सेवा और किफायती एयर फेयर देने के लिए प्रतिबद्ध है. कस्टमर्स को बेहतर सर्विस, भरोसेमंद ऑपरेशन और उचित किराया देना उनकी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने यह भी कहा है कि वह मौजूदा हालात पर लगातार नजर बनाए रखेगी और जरूरत के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज की समीक्षा करती रहेगी. यदि भविष्य में ईंधन की कीमतों में कमी आती है या बाजार की स्थिति बदलती है, तो सरचार्ज में संशोधन भी किया जा सकता है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.