दिमाग की कसरत करनी हो और आंखों की परीक्षा लेनी हो, तो ऑप्टिकल इल्यूजन से बेहतर कुछ नहीं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हर तरफ सिर्फ 5 ही 5 नजर आ रहे हैं. पहली नजर में तस्वीर बिल्कुल साधारण लगती है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इन 5 की भीड़ में कहीं एक S छिपा हुआ है. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर लोगों ने इसे चैलेंज बना लिया और शुरू हो गई S खोजने की जंग.
5 के समुद्र मे खोजना है S
वायरल हो रही इस तस्वीर में काले रंग के 5 एक जैसे फॉन्ट में करीने से सजाए गए हैं. पूरी इमेज को देखने पर ऐसा लगता है कि सब कुछ कॉपी पेस्ट किया गया है. लेकिन असली खेल यहीं से शुरू होता है. कहा जा रहा है कि इन्हीं 5 के बीच एक अंग्रेजी का अक्षर S छिपा हुआ है, जो बिल्कुल आसपास के नंबर जैसा ही दिखता है. फर्क इतना सा है कि 5 में ऊपर और नीचे हल्की सी सीधी लाइन का आभास होता है, जबकि S पूरी तरह कर्व में रहता है.
5 की भीड़ में छिपा है S ….दिमाग खराब हो जाएगा लेकिन खोज नहीं पाएंगे…आपको दिखा? pic.twitter.com/q3j7BtWr34
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 28, 2026
यूजर्स का घूम गया माथा लेकिन नहीं मिला S
सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने दोस्तों को टैग कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि बताओ S कहां है. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 10 सेकंड में ढूंढ लिया, तो कुछ लोग 5 मिनट तक स्क्रीन घूरते रह गए लेकिन S नजर नहीं आया. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि भाई ये S नहीं, हमारी नजरों का टेस्ट है. वहीं कुछ ने कहा कि इतनी देर तक देखने के बाद तो सारे 5 भी S लगने लगे.
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल
दिमाग घुमा देगी तस्वीर लेकिन नहीं मिलेगा जवाब
फिलहाल यह तस्वीर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है और लोग इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं. अगर आपने अभी तक S नहीं ढूंढा है, तो एक बार फिर ध्यान से देखिए. ऊपर से नीचे और बाएं से दाएं धीरे धीरे स्कैन कीजिए. हो सकता है अगली बार आपकी नजर सीधे उसी पर टिक जाए. तब तक यह ऑप्टिकल इल्यूजन सोशल मीडिया पर लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा रहा है.
यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.