आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक आम विषय बनता जा रहा है। पहले इसे सिर्फ मर्दों से जोड़ा जाता था, लेकिन अब महिलाएं भी इसमें शामिल हो रही हैं। सवाल यह है कि शादी जैसे मजबूत रिश्ते के बावजूद लोग अपने पार्टनर को धोखा क्यों देते हैं? रिलेशनशिप कोच जवल भट्ट ने इसके पीछे कुछ कारण बताए हैं, जो जितने चौंकाने वाले हैं, उतने ही सच भी हैं।
पार्टनर चुनने में होती है बड़ी गलती
एक्सपर्ट ने बताया कि शादी के समय लोग अक्सर गलत प्राथमिकताएं रखते हैं। ज्यादातर पुरुष सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि महिलाएं लाइफस्टाइल को महत्व देती हैं। जब ये चीजें मिल जाती हैं, तो रिश्ता जल्दी तय हो जाता है। लेकिन बाद में पता चलता है कि असली जीवन में सिर्फ ये बातें काफी नहीं होतीं।
इसे भी पढ़ें: First Date को बनाना है यादगार? इन Do’s and Don’ts से सेट करें अपना Perfect Impression
शादी के बाद बदलती हैं उम्मीदें
शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ नया और अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर खुशहाल तस्वीरें और वादे किए जाते हैं। लेकिन समय के साथ असल जिंदगी सामने आती है। तब कई लोगों को महसूस होता है कि उनका पार्टनर वैसा नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था।
डोपामिन की तलाश बनती है वजह
एक्सपर्ट ने बताया कि आजकल लोग जल्दी खुश होने के लिए नए अनुभव तलाशते हैं। किसी नए इंसान से बात करना, चैट करना या ध्यान मिलना एक तरह का ‘डोपामिन रश’ देता है। यह खुशी अस्थायी होती है, लेकिन लोग इसी के पीछे भागने लगते हैं और गलत रास्ता चुन लेते हैं।
आस-पास के लोग बनते हैं आकर्षण का कारण
कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किसी दूर के व्यक्ति से नहीं, बल्कि आसपास के लोगों से शुरू होता है। जैसे ऑफिस का कोई साथी, जिम का दोस्त या पुराना प्रेमी/प्रेमिका। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती है और भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है।
इसे भी पढ़ें: Parenting Mistakes । सबके सामने बच्चों को डांटना सही नहीं, पेरेंट्स आज ही बदलें अपनी ये आदत
रिश्तों में उतार-चढ़ाव से भटकाव
हर शादी में अच्छे और बुरे दिन आते हैं। जब सब कुछ सही चलता है, तो रिश्ता मजबूत लगता है। लेकिन मुश्किल समय में कई लोग धैर्य खो देते हैं और बाहर सहारा ढूंढने लगते हैं। यही भटकाव धीरे-धीरे धोखे में बदल जाता है।
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए क्या करें
एक्सपर्ट ने बताया कि शादी से पहले और बाद में सही समझ जरूरी है। सिर्फ बाहरी खूबसूरती या लाइफस्टाइल देखकर फैसला न लें। पार्टनर के स्वभाव, सोच, मूल्यों और व्यवहार को समझना ज्यादा जरूरी है। साथ ही, रिश्ते में बातचीत और भरोसा बनाए रखना सबसे अहम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.