यूनियन बैंक एफडी रेट्स Union Bank FD Rates)
यह सरकारी बैंक 7 दिन से 10 साल तक की एफडी कर रहा है। बैंक की तरफ से 2.70 प्रतिशत से 6.55 प्रतिशत तक ब्याज अपने ग्राहकों को दिया जा रहा है। बैंक के नए रेट्स 4 अगस्त 2026 को लागू हुए है। 555 दिन की एफडी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.55 प्रतिशत और 444 दिन की फिक्सड डिपॉजिट पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक एफडी रेट्स (DCB FD Rates)
इस बैंक ने भी 4 अगस्त 2026 को नई दरें लागू की है। बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 3.75 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है। बैंक सबसे अधिक ब्याज 24 महीने की एफडी पर दे रहा है। इस पीरियड के लिए बैंक की तरफ से 7.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 60 साल या उससे अधिक और 70 साल से कम के एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत का ब्याज बैंक दे रहा है। 70 साल या उससे अधिक की एफडी पर डीसीबी की तरफ से 8.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
इंडियन बैंक एफडी रेट्स (Indian Bank FD Rates)
सामान्य ग्राहकों को बैंक की तरफ से 2.80 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। 555 दिन की एफडी पर इस बैंक की तरफ से 6.65 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.40 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.