Kavya Maran Look : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह सिर्फ उनकी टीम की जीत नहीं, बल्कि एक बड़ी डील है. दरअसल, काव्या ने सरहदों की दीवार को दरकिनार करते हुए एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भरोसा जताया है, जो खेल और कूटनीति दोनों ही लिहाज से एक बड़ी खबर बन गई है.
Kavya Maran Look : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह सिर्फ उनकी टीम की जीत नहीं, बल्कि एक बड़ी डील है. दरअसल, काव्या ने सरहदों की दीवार को दरकिनार करते हुए एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भरोसा जताया है, जो खेल और कूटनीति दोनों ही लिहाज से एक बड़ी खबर बन गई है.Image Credit: PTI

हाल ही में, 12 मार्च 2026 को इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ (The Hundred) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई. इस ऑक्शन टेबल पर काव्या मारन का ‘लेडी बॉस’ अवतार देखने को मिला, जहाँ वह पूरी रणनीति के साथ उतरी थीं. उनकी टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ (Sunrisers Leeds) ने इस दौरान सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए करोड़ों की बोली लगा दी.Image Credit: PTI

काव्या मारन की टीम ने अबरार अहमद की मिस्ट्री स्पिन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ₹2.34 करोड़ (£190,000) की भारी-भरकम राशि में खरीदा. अबरार अहमद अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और काव्या उन्हें अपनी टीम के लिए एक ‘एक्स-फैक्टर’ मान रही हैं. नीलामी के दौरान काव्या का आत्मविश्वास और उनकी टीम की प्लानिंग साफ नजर आ रही थी, जिसने सोशल मीडिया पर भी फैंस का ध्यान खींचा.Image Credit: X
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह फैसला इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि साल 2008-09 के बाद से भारतीय मालिकों वाली टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से एक लंबी दूरी बनाई हुई थी. राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते आईपीएल या अन्य विदेशी लीगों में भारतीय फ्रैंचाइजी पाकिस्तानी टैलेंट को साइन करने से बचती रही हैं. ऐसे में काव्या मारन का यह कदम एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.Image Credit: X

कौन हैं काव्या मारन? काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह केवल एक उत्तराधिकारी नहीं, बल्कि एक कुशल बिजनेसवुमेन भी हैं. सन ग्रुप के बड़े मीडिया साम्राज्य के साथ-साथ वह क्रिकेट फ्रैंचाइजी का पूरा मैनेजमेंट खुद संभालती हैं.Image Credit: X

काव्या मारन को अक्सर ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहा जाता है. हाल ही में ऑक्शन के बाद से काव्या मारन की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने सिग्नेचर ‘बॉसी लुक’ में नजर आ रही हैं. बता दें कि काव्या अक्सर न्यूट्रल कलर्स, ब्लेज़र और फॉर्मल वियर में नजर आती हैं, जो उनके ‘बॉसी लेडी’ इमेज को परफेक्ट बनाता है.Image Credit: X

फैशन की बात करें तो काव्या का स्टाइल ‘क्वाइट लग्जरी’ का बेहतरीन उदाहरण है. वह अक्सर ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं जो सादगी और अधिकार (Power) का संतुलन दिखाते हैं. उनका स्टाइल बहुत ज्यादा तड़क-भड़क वाला नहीं होता, बल्कि वह ‘सिंपल और क्लासी’ आउटफिट्स पसंद करती हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ज्यादातर ब्लेज़र और सूट में देखा जा सकता है. हालांकि मैच के दौरान वे अपनी टीम की जर्सी, टीशर्ट या जैकेट में ही नजर आती हैं. खुले बाल, नो-मेकअप लुक उन्हें परफेक्ट बिजनस वूमन लुक देता है. Image Credit: X

हालांकि अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के इस फैसले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. जहाँ कुछ फैंस इसे खेल भावना और टैलेंट की जीत बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे पुराने विवादों के चश्मे से देख रहे हैं. हालांकि, काव्या मारन की बिजनेस स्ट्रैटेजी हमेशा से ही अपनी टीम को बेस्ट बनाने पर केंद्रित रही है, और यह साइनिंग भी उसी का एक हिस्सा मानी जा रही है.Image Credit: Instagram
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.