आमिर खान प्रोडक्शंस की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था क्योंकि इसमें पहली बार साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की जोड़ी देखने को मिल रही है. फिल्म के रिलीज होते ही इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इसी बीच आमिर खान बेटे जुनैद, निर्देशक और फिल्म की टीम के साथ स्क्रीनिंग के बाद थिएटर पहुंचे.
फैंस को दिया सरप्राइज
जैसे ही ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, आमिर खान, जुनैद खान, निर्देशक सुनील पांडे और फिल्म की पूरी टीम थिएटर पहुंच गई और इस पल को फैंस के लिए खास बना दिया. आमिर और जुनैद ने बहुत खुशी के साथ दर्शकों से बातचीत की और इस दिन को फैंस और अपने लिए यादगार बना दिया. वहां मौजूद फैंस ने भी उनके साथ तस्वीरें ली और खूब प्यार लुटाया. फिल्म में नजर आ रही नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बहुत उत्साह था.
आमिर और मंसूर की फिल्में
बता दें कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान बहुत समय बाद एक साथ आए है, जिससे ये फिल्म उनके लिए बहुत खास हो गई है. इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी कई यादगार फिल्मों के काम किया है. एक बार फिर दोनों इस रोमांटिक फिल्म से अपना जादू बिखेरने आ गए है.
फिल्म की टीम
इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. इसे आमिर खान की प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है, जिसमें साउथ की पॉपुलर और सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे है.
‘एक दिन’ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ ने ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं की. फिल्म पहले दिन एक करोड़ का बिजनेस करने में असफल हो गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ये महज 81 लाख (रात 11.30 बजे तक) की ही कमाई कर पाई है. फिल्म के लिए ये एक बेहद ही खराब और निराशाजनक शुरुआत मानी जा रही है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.