रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को लेकर काफी बज़ देखने को मिल रहा है. नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर को राम की भूमिका में देखा जाएगा. वहीं, साई पल्लवी सीता और साउथ एक्टर यश रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं.
वहीं, कुछ दिनों पहले ऐसी खबर थी कि रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका में बॉबी देओल दिखाई देंगे. लेकिन, अब कंफर्म हो चुका है कि बॉबी नहीं बल्कि पंचायत फेम फैसल मलिक को कुंभकर्ण के कैरेक्टर के लिए साइन कर लिया गया है.
ये तो रही रामायण फिल्म की बात. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर टीवी सीरियल रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका किसने निभाई थी और अब वो कहां हैं.
रामानंद सागर के रामायण में कौन बना था कुंभकर्ण
बता दें रामायण सीरियल में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर को भी काफी पसंद किया गया था. उन्होंने सीरियल में कुंभकर्ण की भूमिका में जान डाल दी थी.रामानंद सागर की रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका जिन्होंने निभाई थी, उनका नाम नलिन दवे था.
वो एक गुजराती एक्टर थे, जिनकी कद काठी लंबी चौड़ी थी.नलिन दवे गुजरात के रहने वाले थे. उन्होंने भद्र तारा वाहेता पानी से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.उस दौरान एक्टर की उम्र महज 26 साल ही थी. वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया.
लेकिन, पॉपुलैरिटी उन्हें रामानंद सागर की रामायण में कुंभकर्ण की भूमिका निभाकर मिली थी. सिर्फ गुजराती ही नहीं बल्कि नलिन देव ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था. उन्हें नाग देवता, सती नाग कन्या, हमारी जंग और पाप की सजा जैसी फिल्मों में देखा गया.
आपको बता दें नलिन देव और रामायण सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी दोनों काफी अच्छे दोस्त थे.ऐसे में अरविंद त्रिवेदी के कहने पर ही नलिन देव को शो में कुंभकर्ण की भूमिका के लिए रामानंद सागर ने कास्ट किया था.आपको बता दें रामायण सीरियल के दो साल बाद ही नलिन देव की डेथ हो गई. उन्होंने 1990 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
ये भी पढ़ें:-4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.